भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न और कर्नाटक संगीत की पर्याय, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को उनकी जयंती पर मंगलवार काे नमन किया है। डॉ. यादव ने सुब्बुलक्ष्मी के भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और दुनिया भर में इसे स्थापित करने में उनके योगदान को सराहा।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, 'भारत रत्न' एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित उनका स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें प्रेरित करता रहेगा।
You may also like
बवासीर इस दर्दनाक समस्या को` और न सहें! जानिए राजीव दीक्षित जी के अचूक स्वदेशी उपाय
सिंदूर लगाने जा रहे दूल्हे` के मोबाइल पर अचानक आया ऐसा मैसेज देखते ही मंडप छोड़कर भाग निकला
प्याज बेचने वाला ये शख्स` रातों-रात बना 100 करोड़ का मालिक, पुलिस से लेकर फौजियों को भी लगाया चूना
बाबा रामदेव ने बताया सफेद` बाल को काले करने का उपाय घर में ही मौजूद हैं नुस्खे
गांधारी की अनसुनी कहानी: बकरे से विवाह और दृष्टिहीन पति का सच