.jpg)
सतना। सतना जिले के अमरपाटन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार ऑटाे और टैक्टर की जाेरदार टक्कर हाे गई। हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई, जबकि करीब दस से ज्यादा लाेग घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के इटमा गांव के पास शनिवार रात करीब 10 बजे की है। ऑटो में सवार लोग मंगरौरा के रहने वाले थे, जो सतना के टिकुरिया टोला में एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दाैरान ऑटो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में मंगरौरा निवासी बड़कू चौधरी की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को अस्पताल में रखा गया है। उचेहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You may also like
“टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में मप्र को मिले 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 75 हजार रोजगार होंगे सृजित
सड़ती आंतों की सूजन और गैस से हैं परेशान? ये 5 सुपरफूड्स करेंगे चमत्कार, बिना दवा ठीक होगा पेट ⤙
'जाट' की सफलता के बाद देहरादून पहुंचे सनी देओल, अगली फिल्म के बारे में दी जानकारी
पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे : ओवैसी
क्या आप जानते हैं? तला हुआ लहसुन खाने से 4 घंटे के भीतर युवतियों के शरीर में क्या होता है? ⤙