भाेपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी आज शनिवार काे अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने लाल कृष्ण आडवाणी काे जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में लिखा हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उपप्रधानमंत्री, @BJP4India के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत रत्न से सम्मानित, परम आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां भारती की सेवा और संगठन के लिए समर्पित आपका जीवन प्रेरणादायक है। ईश्वर आपको शतायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like

Luxury Holiday Tours Booking Fraud : लग्जरी हॉलिडे टूर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी, पिता-पुत्री पर कई लोगों को ठगने का आरोप

घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने वाला 'महाठगबंधन' बिहार का भला नहीं कर सकता : अमित शाह

संस्कृत भारती के उत्तराखंड अध्यक्ष बने आनन्द भारद्वाज

एसआईआर के खिलाफ मतुआ ठाकुरबाड़ी में अनशन, तीन अस्वस्थ

भाजपा मंडल सचिव पर जानलेवा हमला, आरोप टीएमसी समर्थित बदमाशों पर




