जोधपुर। शहरके बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में सांगरिया पुल पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ। किसी वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह बिखर गया। बाद में सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया।
बासनी पुलिस ने बताया कि पाश्र्वनाथ नगर सांगरिया निवासी 40 साल का शिवराज पुत्र कन्हैयालाल पालीवाल सुबह छह बजे के आसपास अपनी बाइक लेकर सांगरिया से होते हुए शहर की तरफ आ रहा था। पुल चढ़ाई के समय सामने से किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शरीर दो हिस्सों में बंटकर बिखर गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि मृतक किसी कार्यवश अपने घर से निकला था। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
You may also like
पोटी वाली कमोड सफेद रंग की ही क्यों होती है? लाल याˈ नीली क्यों नहीं होती? वजह जान लगेगा झटका
क्या आप जानते हैं शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा? 99%ˈ भक्त करते हैं ये गलती
सुंदर और सुशील होती है R नाम वाली लड़कियां इनके गुण जानकरˈ झटपट कर लेंगे शादी
दूल्हे की शादी में देरी: दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला
डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है इस आटे से बनी रोटियां खातेˈ ही खून से गायब हो जाता है शुगर..