राशन खरीदकर गांव लौट रहे चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को स्थानीय अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गंगापुर थाना क्षेत्र का है।
गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि गंगापुर में मजदूरी करने वाले चाचा चैन सिंह (45) और भतीजा संपत सिंह (23) राशन खरीदने भंवर सिंह गंगापुर बाजार गए थे। सामान लेकर वे अपने गांव नायकों का खेड़ा लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और चैन सिंह घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मृतक के शव को गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवाया जाएगा। मृतक संपत ब्यावर जिले का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को तेज गति से गंगापुर की ओर भगा ले गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You may also like
अहमदाबाद: चंडोला झील क्षेत्र के बचे घरों पर भी चला बुलडोज़र, हज़ारों बेघर लोगों का क्या होगा?
RCB vs SRH Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड
Vat Savitri Vrat 2025: पूजा की ये सामग्री नहीं है तो अधूरा रह जाएगा आपका व्रत, देखें आवश्यक सूची
Rajasthan: बीकानेर की धरा से पीएम मोदी ने दी देशवासियों को सौगात, पाकिस्तान को लेकर बोल दी है ये बात
IPL 2025: डीसी को लगा बड़ा झटका, आईपीएल के इतिहास में नहीं हुआ किसी टीम के साथ ऐसा