मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजस्थान में जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके बाद अचानक मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 31 मई और 1 जून के दौरान मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। वहीं, 2 जून को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके बाद 2-4 जून के बीच दोपहर के समय तेज मेघगर्जन, तूफान और बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।
आज भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और दक्षिणी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है।
पोकरण में पिछले 24 घंटों में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 33 मिमी बारिश पोकरण (जैसलमेर) में दर्ज की गई। वहीं, राज्य के बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर लू दर्ज की गई।
कोटा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
You may also like
राजीव कृष्ण होंगे उत्तर प्रदेश को नये डीजीपी, योगी सरकार ने जारी किया आदेश..
एलन मस्क का व्हाइट हाउस कनेक्शन और वो रहस्यमयी नाम
एलन मस्क का जापानी पॉप स्टार के साथ भी है बच्चा, ट्रंप के कार्यकाल के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल करने के भी आरोप...
87.96 लीटर अवैध शराब के साथ एक आराेपित गिरफ्तार
भारत-पाक तनाव: युद्ध हुआ तो ट्रंप की व्यापार में कोई रुचि नहीं