अगली ख़बर
Newszop

पिकल बॉल को लोकप्रिय होते देखना रोमांचक : साइना नेहवाल

Send Push
image भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा है कि भारत में पिकल बॉल खेल को तेजी से बढ़ते हुए देखना काफी रोमांचक है। पिकल बॉल देश के हर उम्र वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए नेहवाल ने कहा कि भारत को एक खेल राष्ट्र के रूप में उभरते हुए देखना काफी सुखद है। हम कई खेलों को पसंद करते हैं और मजबूती से उसमें आगे बढ़ रहे हैं। पिकल बॉल हमारे देश में तेजी से बढ़ रहा है। हैदराबाद में मैंने भी एक पिकल बॉल टीम का स्वामित्व अधिकार खरीदा है। मैं खुद भी इस खेल का अभ्यास कर रही हूं और दूसरे लोगों से भी आग्रह करना चाहूंगी की कि वे खुद को फिट रखने के लिए ये खेल खेलें।

उन्होंने कहा, "मेरा बैडमिंटन करियर पिछले दो साल से इंजरी की वजह प्रभावित है। घुटने में समस्या की वजह से मैंने खेलना बंद कर दिया है। उच्चतम स्तर पर बैडमिंटन खेलने के लिए आपको प्रतिदिन लंबे सत्र में अभ्यास करना पड़ता है। फिलहाल मेरी स्थिति वैसी नहीं है। इसलिए मैंने खेल से दूरी बनाई है।"

मीडिया से बात करते हुए नेहवाल ने कहा कि भारत को एक खेल राष्ट्र के रूप में उभरते हुए देखना काफी सुखद है। हम कई खेलों को पसंद करते हैं और मजबूती से उसमें आगे बढ़ रहे हैं। पिकल बॉल हमारे देश में तेजी से बढ़ रहा है। हैदराबाद में मैंने भी एक पिकल बॉल टीम का स्वामित्व अधिकार खरीदा है। मैं खुद भी इस खेल का अभ्यास कर रही हूं और दूसरे लोगों से भी आग्रह करना चाहूंगी की कि वे खुद को फिट रखने के लिए ये खेल खेलें।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। इस मैच को लेकर नेहवाल ने कहा कि क्रिकेट हमेशा से भारत में पसंदीदा खेल रहा है। फाइनल का रोमांचक ही अलग होता है। एशिया कप फाइनल के लिए मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देती हूं।

Article Source: IANS
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें