अगली ख़बर
Newszop

AUS-W vs SA-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका ! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

Send Push

Australia Women vs South Africa Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 26वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार, 25 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने नॉर्थ सिडनी के मैदान पर 278 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए DLS मेथड के तहत 110 रनों से जीतकर अपने नाम किया। जान लें कि ये मुकाबला तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा था जिसे मेजबान टीम ने 2-0 से जीतकर अपने नाम किया था।

AUS-W vs SA-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 25 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - होलकर स्टेडियम, इंदौर

Holkar Cricket Stadium, Indore Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 26वां मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 11 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 07 रन डिफेंड और 04 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 310 रन रहा है।

ये भी बता दें कि इंदौर के मैदान पर आखिरी ODI मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई वुमेंस टीम ने 40.3 ओवर में 245 रनों का टारगेट हासिल करके इंग्लैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में 90.3 ओवर के खेल में 492 रन बने और 13 विकेट गिरे थे।

AUS-W vs SA-W ODI Head To Head Record

कुल - 18
ऑस्ट्रेलिया - 16
साउथ अफ्रीका - 01
टाई - 01

AUS-W vs SA-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

AUS-W vs SA-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलियाई टीम से एश गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो मारिजाने कैप और लौरा वोलवार्ड अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Australia Women vs South Africa Women Probable Playing XI

Australia Women Probable Playing XI: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट्ट।

South Africa Women Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजाने कैप, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, नोंडुमिसो शांगसे, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

Australia Women vs South Africa Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS-W vs SA-W Match Prediction, AUS-W vs SA-W Pitch Report, AUS-W vs SA-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match AUS-W vs SA-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Australia Women vs South Africa Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें