भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करने के बाद, एक खास रिकाॅर्ड व कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है। गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां इस समय दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।
तो वहीं, इस जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 2 नवंबर, रविवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला गया। मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने 74 और मार्कस स्टोइनिस ने 64 रनों की कमाल की पारी खेली, तो मैथ्यू शाॅर्ट 26* रन बनाकर नाबाद रहे।
इसके बाद, भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 187 रनों के टारगेट को 18.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए वाॅशिंगटन सुंदर 49* और जितेश शर्मा 22* रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही इस जीत के बाद भारतीय टीम, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने इस मैदान पर सबसे बड़ा टारगेट हासिल किया है।
किसी टीम द्वारा होबार्ट में चेज किए सबसे बड़े टी20 इंटरनेशनल टारगेट| चेजिंग टीम | बनाम | साल | ओवर्स | टारगेट | 
| भारत | ऑस्ट्रेलिया | 2025 | 18.3 | 187 | 
| आयरलैंड | स्काॅटलैंड | 2022 | 19 | 177 | 
| ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 2018 | 18.3 | 156 | 
| आयरलैंड | वेस्टइंडीज | 2022 | 17.3 | 147 | 
| जिम्बाब्वे | स्काॅटलैंड | 2022 | 18.3 | 133 | 
तो वहीं, पहले दो टी20 मैचों में डगआउट की कुर्सी गर्म करने के बाद, आज अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिला। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप ने वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में 35 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अर्शदीप को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवाॅर्ड दिया गया।
खैर, अब जारी सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर, सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।
You may also like

Kerala State Film Awards 2025: 'मंजुम्मेल बॉयज' को सबसे ज्यादा 9 अवॉर्ड्स, ममूटी को बेस्ट एक्टर, देखें विनर्स लिस्ट

Bihar Election: 'लालटेन' से रोशन होगी चेरिया बरियारपुर सीट या लगेगा 'तीर' का निशाना? जानिए चुनावी समीकरण

Tejashwi Yadav: 'महागठबंधन सरकार बनने पर 14 जनवरी को हर महिला के खाते में भेजेंगे 30000 रुपए', 18 नवंबर को शपथग्रहण का दावा करते हुए तेजस्वी यादव बोले; बिहार में 6 नवंबर को है पहले दौर की वोटिंग

Gen Z के इस फेवरेट एक्टर ने खरीदी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, महज 75 लाख में धांसू फीचर्स और रेंज

प्रकाश राज ने ममूटी को नेशनल अवॉर्ड नहीं दिए जाने पर सरकार को कोसा, बोले- ये तो फाइल्स और पाइल्स को मिल रहे




