Pregnant Women: हिंदू धर्म में बहुत सी परंपराएं और मान्यताएं प्रचलित हैं जिसके अनुसार यह माना जाता है कि गर्भवती स्त्री को कभी भी सांप (Snake Venom)नहीं काटते. साथ ही यह भी कहा जाता है कि गर्भवती स्त्री को देखकर सांप अंधें हो जाते हैं और अपना रास्ता भी भटक जाते हैं।
हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन रिसर्च में बताते है कि दुनियाभर में सांप द्वारा गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को काटे जाने की आशंका कम होती है।
गर्भवती स्त्री को क्यों नहीं काटते सांप?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि गर्भवती स्त्री (Pregnant Women) को कभी सांप नहीं काटते (Snake Venom) हैं। दावा तो यह भी किया जाता है कि गर्भवती स्त्री को देखकर सांप अंधा हो जाता है। कहा जाता है कि महिला के गर्भधारण करते ही सांप उसके पास नहीं जाते हैं। यह सुनकर आपको भी हैरानी जरूर हुई होगी और सोचते होंगे कि आखिर भला ऐसा कैसे हो सकता है और इसके पीछे क्या कारण है।
आपको बता दें कि इस तथ्य का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण में मिलता है। मान्यता तो यहाँ तक है कि सांप गर्भवती महिलाओं के पास भी नहीं आते। वो अपना रास्ता बदल लेते हैं। हिंदू धर्म में ये विश्वास लंबे समय से चला आ रहा है।
क्या कहती है पुराण?
ब्रह्मवैवर्त पुराण की एक कथा के अनुसार, भगवान शिव के मंदिर में एक गर्भवती स्त्री (Pregnant Women) तपस्या कर रही थी। वह तपस्या में पूरी तरह से लीन थी। उस दौरान मंदिर में दो सांप आए और गर्भवती स्त्री को परेशान करने लगे, जिसके वजह से स्त्री का ध्यान भंग हो गया. इस पर स्त्री के गर्भ में पल रहे शिशु ने तपस्या भंग होने के कारण पूरे सर्प वंश को श्राप दे दिया कि आज के बाद कोई भी सांप, नाग और नागिन (Snake Venom) यदि किसी गर्भवती स्त्री के पास गए तो वे अंधे हो जाएंगे।
जिसके बाद से ही ये मान्यता प्रचलित हो गई कि गर्भवती स्त्री को देखने से सांप अंधे हो जाते हैं और गर्भवती महिला को नहीं काटते हैं। कथा के अनुसार इस स्त्री के गर्भ से जन्मा वह शिशु आगे जाकर श्री गोगा जी देव, श्री तेजा जी देव और जहरवीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
क्या कहती है रिसर्च?
रिसर्च कहते हैं कि दुनियाभर में सांप द्वारा गर्भवती महिलाओं को काटने (Snake Venom) के मामले 5 फीसदी ही मिलते हैं। उसकी वजह ये हो सकती है कि गर्भधारण (Pregnant Women) के बाद महिलाएं घरों से बाहर कम निकलती हैं। वो अपनी और गर्भ में पल रहे बच्चे के कारण सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखती हैं और उनकी ज्यादा केयर भी की जाती है।
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि स्त्री के गर्भधारण के बाद शरीर में कुछ तत्वों का निर्माण होता है। कई बदलाव भी आते हैं। हार्मोन्स का सिक्रिएशन होता है। सांप( Snake Venom) को इसी हार्मोंस का पता सांप को लग जाता है। इसलिए वह गर्भवती महिलाओं के पास नहीं जाकर रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन इस रिपोर्ट में कोई सत्यता नहीं है।
You may also like
Realme C63 5G खरीदने का बेस्ट मौका, Super Value Week में मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
ODI वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज के लिए Team India की स्क्वाड का हुआ ऐलान, Shafali Verma को नहीं मिली जगह
शुगर कंट्रोल के साथ मीठा खाने के आसान तरीके
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक
मोक्ष नगरी का अद्भुत कुंड, जहां भटकती आत्माओं को मिलती है मुक्ति, चुकाया जाता है ऋण