फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नशे और अवसाद के शिकार युवक ने गुस्से में तीन इंच की कील अपने सिर में ठोक दी। कील हड्डी को तोड़ते हुए दिमाग में जा घुसी। परिजन उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसे तीन दिन पहले कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। न्यूरो विभाग की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर युवक की जान बचा ली।
फतेहपुर निवासी विजय कुमार बेल्डिंग का काम करता है। विजय के पिता और भाई बेंगलुरु में काम करते हैं। गांव में अकेले रहने की वजह से गलत संगत में पड़ गया। नशे का शिकार हो गया। विजय 24 घंटे नशे में रहने लगा। जानकारी के मुताबिक विजय ने तीन दिनों पहले अवसाद में आकर अपने ही सिर में तीन इंच की कील ठोक ली थी।
युवक की सर्जरी चुनौतीपूर्ण
विजय के दिमाग तक कील पहुंचने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उसे लगातार झटके और बेहोशी आ रही थी। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उसे हैलट के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। न्यूरो विभाग के डॉक्टरों के लिए भी युवक की सर्जरी चुनौतीपूर्ण काम था।
दिमाग में हुआ घाव
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह ने बताया कि गंभीर स्थिति में युवक इमरजेंसी में पहुंचा था। सीटी स्कैन रिपोर्ट जांचने के बाद दिमाग तक कील से घाव बन गया था। जिसे सफलतापूर्वक सर्जरी कर निकाला गया। उन्होंने बताया कि युवक अब ठीक हालत में है। सही होने के बाद उसकी काउंसलिंग मनोरोग विभाग में कराई जाएगी।
You may also like
भारत का एक गांव जहां हर पुरुष` 2 शादियां करता है, पत्नियां सौतन नहीं बहन की तरह रहती हैं साथ-साथ
दमोहः अवैध उत्खनन में लिप्त 9 ट्रैक्टर ट्राली एवं एक जेसीबी जप्त
जबलपुरः महर्षि वाल्मीकी एवं महाराजा अजमीढ देव की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
एक राजा था। वह एक दिन अपने` वज़ीर से नाराज हो गया और उसे एक बहुत बड़ी मीनार के ऊपर कैद कर दिया। एक प्रकार से यह अत्यन्त कष्टप्रद मृत्युदण्ड ही था। न तो उसे कोई भोजन पहुंचा सकता था और न उस गगनचुम्बी मीनार से कूदकर उसके भागने की कोई संभावना थी।
रायबरेली में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला, युवक पर केस दर्ज