Chanakya Niti: महान नीतिशास्त्री, रणनीतिकार और शिक्षर चाणक्य को उनकी बुद्धी, चतुराई और उनके उच्च ज्ञान कौशल के लिये जाना जाता है। चाणक्य ने मानव जीवन की भलाई को सुनिशिचित करने वाली नीतियों का उल्लेख किया है। कहा जाता है कि उनकी नीतियों को अगर कोई मनुष्य अपने जीवन में लागू कर ले, तो उसका कल्याण हो जायेगा। अपनी नीतियों में चाणक्य ने बताया है कि ऐसी एक चीज है, जो हमारी सफलता और असफलता दोनों का कारण है।
ये है आपका मन। चाणक्य के अनुसार जो अपने मन को नियंत्रित नहीं कर सकता वह हमेशा सबसे बड़े दुश्मन के साथ रहता है और इस तरह उसका जीवन और उसका लक्ष्य बर्बाद हो जाता है। अगर किसी व्यक्ति का अपने मन पर नियंत्रण नहीं होता, तो वो कभी सफलता प्राप्त नहीं कर पाता और उसके बने बनाये काम भी बिगड़ने लगते हैं।
चाणक्य ने लिखा है –बन्धाय विषयासक्तं मुक्त्यै निर्विषयं मनः। मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः ॥
इस श्लोक के जरिये चाणक्य ने बताया है कि मन ही है, जो हमारी खुशी और दुख दोनों का कारण है। जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण कर लेता है, वह सुखी है और जो नहीं कर पाता वह सुखी नहीं हो पाता। अक्सर हमारा मन हमें वो कार्य करने को कहता है, जिसका फल नुकसान ही होगा और हम वो काम कर बैठेते हैं। लेकिन अगर हमारा नियंत्रण हमारे मन पर होगा, तो हम उस कार्य को करने से और अपने जीवन को बर्बाद होने से बचा लेंगे।
इसके अलावा कोई महत्वपूर्ण काम करते वक्त या कोई अहम फैसला लेते वक्त भी हमें अपने मन पर काबू रखना चाहिये, क्योंकि अशांत मन से लिये गये फैसले आगे चल कर पछतावे का कारण बन सकते हैं।
चाणक्य के अनुसार भले ही आप काफी खुश हों, फिर भी कोई भी फैसला बिना सोचे समझे नहीं लेना चाहिये। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । हमेशा अपने मन को वश में रख कर ही फैसले लेने चाहिए। इससे आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं, अगर आप अपने मन पर नियंत्रण पाने में सफल नहीं होते हैं तो आपकी जिंदगी खराब हो सकती है।
— News Just Abhi (@newsjustabhi) November 9, 2024
You may also like
India is getting expensive: Rising cost of living spares none
Sagarika Ghatge ने अपने बेटे Fatehsinh Khan के साथ साझा की खुशियों की झलकियाँ
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, एक साथ 50 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन ) “ > ˛
Police Sub Inspector Bharti 05 : पुलिस सब इंस्पेक्टर के 36000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ˠ
हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा, छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी