Unnao News: तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला तीन माह के बीमार बेटे की झाड़-फूंक कराने गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव में तांत्रिक के पास बच्चे की झाड़-फूंक कराने गई महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला का तीन माह का बेटा काफी समय से बीमार था।
बुधवार दोपहर को महिला पति के साथ बेटे की झाड़-फूंक कराने बेहटामुजावर क्षेत्र के दीनाखेड़ा निवासी तांत्रिक विजय कुमार के पास गई थी। तांत्रिक ने पति को पूजा का सामान लाने के बहाने भेज दिया। महिला से बेटे को फर्श पर लिटाने की बात कही। महिला ने जैसे ही बेटे को लिटाया तांत्रिक ने हरकत करनी शुरू कर दी। महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर गाली-गलौज और मारपीट भी की।
पति के लौटने पर महिला ने आपबीती बताई और थाने जाकर तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी तांत्रिक को जेल भेजा गया है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पहले आरोपी के पिता दो साल के बच्चों की झाड़-फूंक करते थे। उनकी मौत के बाद तीन साल से आरोपी यह काम कर रहा था।
You may also like
फांसी देने से पहले जल्लाद कैदी के कान में कहता है एक बात• क्या आप जानते हैं इसका राज़? ♩
Firing Between Security Forces And Terrorists In Udhampur : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी, एक जवान शहीद
BPL Ration Card: फ्री राशन सिर्फ इनको मिलेगा, नए नियम लागू!
VIDEO: हेनरिक क्लासेन ने मारा IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का, 107 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद
पहलगाम हिंसा को मनोहर लाल ने बताया 'असहनीय', बोले- पाकिस्तान को दे रहे हम माकूल जवाब