अगली ख़बर
Newszop

Entertainment News- फिल्मी दुनिया की वो एक्ट्रेस जो 40 की उम्र के बाद बनी मॉ, जानिए इनके बारे में

Send Push

दोस्तो दुनिया की किसी भी महिला के लिए मॉ बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख है, फिर चाहे वो आम महिला हो या फिर बॉलीवुड की कोई अभिनेत्री हो, बॉलीवुड में भी ऐसी कई अभिनेत्रियों के उदाहरण हैं जिन्होंने 40 की उम्र के बाद मातृत्व का आनंद लिया। जो यह दर्शाता है कि मातृत्व को अपनाने में उम्र कोई बाधा नहीं है, आइए जानते हैं इनके बारे में -

image

कैटरीना कैफ़

फ़िलहाल, कैटरीना कैफ़ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर यह अभिनेत्री 42 साल की उम्र में मातृत्व को अपनाने वाली हैं।

करीना कपूर खान

बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान ने 40 साल की उम्र में अपने दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया।

नेहा धूपिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया भी 40 साल की उम्र में दूसरी बार माँ बनीं। उन्होंने अपने बेटे गुरिक को जन्म दिया और अब भी अपने अभिनय प्रोजेक्ट्स और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।

image

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में अपनी बेटी देवी को जन्म देकर मातृत्व का आनंद लिया। बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची के साथ मनमोहक पल साझा करते हैं,

फ़राह ख़ान

प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फ़राह ख़ान ने आधुनिक मातृत्व की एक सशक्त मिसाल कायम की है। उन्होंने 43 साल की उम्र में आईवीएफ़ तकनीक के ज़रिए तीन बच्चों को जन्म दिया।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [TV9hindi]

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें