Next Story
Newszop

हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- तेलंगाना के हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। यह बैठक कमांड कंट्रोल सेंटर में आयोजित की गई। जहां राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं और पानी प्रबंधन से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मौजूदा परियोजनाओं की प्रगति, जलाशयों में पानी की उपलब्धता और मानसून के दौरान नदी नालों के बहाव की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

image

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य की कृषि व्यवस्था का सीधा ताल्लुक सिंचाई सुविधाओं से है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेवंत रेड्डी ने निर्देश दिया कि किसानों तक पर्याप्त सिंचाई पानी पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ की परिस्थितियों से निपटने के लिए विभाग को हमेशा तैयार रहना होगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाने और हर जिले में स्थानीय स्तर पर पानी के इस्तेमाल की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

image

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य की हर बड़ी परियोजना को समय पर पूरा करना जरूरी है। क्योंकि इससे न सिर्फ खेती, बल्कि ग्रामीण इलाकों की पेयजल आपूर्ति भी जुड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की शिकायतों को तुरंत दर्ज कर समाधान करने पर भी जोर दिया। बैठक में उम्मीद जताई गई कि आने वाले महीना में सरकार की नई रणनीतियों से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और पानी प्रबंधन प्रणाली और मजबूत होगी।

Loving Newspoint? Download the app now