Next Story
Newszop

मुंबई में भारी बारिश से तबाही, बीच पुल पर मोनो रेल अटकी, अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

Send Push

मुंबई में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इस बीच एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के भक्ती पार्क और मैसूर कॉलनी के बीच एक मोनो रेल तकनीकी वजह के चलते पुल के बीचोबीच अटक गई। बताया जा रहा है कि ये दिक्कत मोनो रेल की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने के कारण हुई।

मुंबई में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेज, अंधेरी सबवे बंद, उड़ान-ट्रेन सेवाओं पर असर

बताया जा रहा है कि मोनो रेल अटक जाने से कई यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। यात्रियों को इसमें से सुरक्षित बचाने की लिए कोशिश जारी है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बचाव के लिए क्रेन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग के तीन वाहन घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं और यात्रियों को खिड़की के शीशे काटकर निकाला जाएगा। मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे महानगर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भारी बारिश का कहर! 5-6 लोगों की मौत, SDRF ने 300 लोगों को बचाया

मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। मूसलाधार बारिश के कारण पटरियों पर पानी जमा हो गया और मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।

मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

महाराष्ट्र के ठाणे में 4 महीनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 1,800 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज
Loving Newspoint? Download the app now