सेहतमंद जीवन की चाह हर किसी को होती है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण शरीर में धीरे-धीरे कमज़ोरी और बीमारियों की दस्तक शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत एक छोटे लेकिन बेहद असरदार नुस्खे से करें, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं गुड़ और सफेद मक्खन (या देसी मक्कन) के कॉम्बिनेशन की। यह पारंपरिक देसी नुस्खा ना सिर्फ आयुर्वेद में सराहा गया है, बल्कि गांव-कस्बों में आज भी लोग इसे सुबह खाली पेट सेवन करते हैं।
आइए जानते हैं – इस कॉम्बिनेशन को खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
क्या है ये सफेद चीज?
यहां “सफेद चीज” से मतलब है – घर का बना सफेद मक्खन (White Butter)। यह गाय के दूध से निकाला गया ताज़ा, बिना नमक का मक्खन होता है, जो ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेहद लाभकारी है।
रोज सुबह खाली पेट गुड़ और सफेद मक्खन खाने के 5 जबरदस्त फायदे
1. पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
गुड़ प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं सफेद मक्खन आंतों को चिकनाई देकर पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह कॉम्बिनेशन कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है।
2. वजन बढ़ाने में करता है मदद (स्लिम लोगों के लिए वरदान)
अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो गुड़ और सफेद मक्खन का सेवन आपके लिए कारगर उपाय है। यह शरीर को कैलोरी, फैट और जरूरी पोषण देता है – बिना किसी साइड इफेक्ट के।
3. हड्डियां बनती हैं मजबूत
सफेद मक्खन में विटामिन D और गुड़ में आयरन होता है, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करते हैं। यह हड्डियों को मज़बूती देता है और जोड़ों के दर्द में भी राहत पहुंचाता है।
4. त्वचा को बनाए निखरी और चमकदार
गुड़ खून को साफ करता है और सफेद मक्खन त्वचा को अंदर से पोषण देता है। रोजाना इन दोनों का सेवन त्वचा की रंगत निखारने और मुंहासों जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
5. शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ाए
यह देसी नुस्खा शरीर में तुरंत ऊर्जा देता है और दिनभर चुस्ती बनाए रखता है। गुड़ में ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है, जो थकान मिटाता है, वहीं मक्खन ‘गुड फैट’ का बेहतरीन स्रोत है – जो मानसिक थकावट भी कम करता है।
कैसे करें सेवन?
रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच सफेद मक्खन में 1 चम्मच गुड़ मिलाकर खाएं।
उसके बाद 30 मिनट तक कुछ और न खाएं, ताकि इसका असर सही तरीके से हो।
ध्यान दें – मक्खन पूरी तरह ताज़ा और नमक रहित हो।
किन लोगों को परहेज़?
जिन्हें डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या फैटी लिवर की समस्या है, उन्हें पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
वजन घटाने वाले लोग सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
यह भी पढ़ें:
क्या आपको भी है विटामिन B12 की कमी? रोजाना खाएं ये खास आचार
You may also like
Weather Update: मानसून विदाई के बाद भी जारी हैं बूंदा बांदी, बढ़ेगा तापमान, जाने कैसा रहेगा मौसम
एसएसबी ने 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त
आईसीसी का बड़ा फैसला, तत्काल प्रभाव से यूएसए क्रिकेट की सदस्यता रद्द
कोलकाता में दुर्गा पूजा के जश्न पर बारिश का कहर, 10 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
CA Exam 2026: ICAI ने जारी किया जनवरी सेशन का शेड्यूल, यहां देखें पूरी डेटशीट