Next Story
Newszop

पहली और आखिरी रोटी किसे खिलानी चाहिए? रोटी बनाने से जुड़े 5 वास्तु नियम

Send Push
बढ़ती महंगाई और अन्न की बर्बादी को रोकने के लिए रोटी खाने से पहले घर के लोगों से पूछना कि वे डिनर में कितनी रोटियां खाएंगे? ये एक अच्छा प्रयास माना जाता है लेकिन दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र के अनुसार गिनकर रोटियां बनाना नकारात्मक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी से पूछकर रोटियां नहीं खिलानी चाहिए। आइए, विस्तार से जानते हैं वास्तु शास्त्र में रोटी से जुड़े नियम।
रोटी गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए image

वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटियां गिनकर नहीं बनानी चाहिए। हमेशा जरूरत से थोड़ी ज्यादा रोटियां बनानी चाहिए। रोटी बनाने के नियमों को लेकर एक मान्यता है कि रोटी गिनकर बनाने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति और धन की कमी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।


पहली और आखिरी रोटी किसे खिलानी चाहिए? image

वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी बनाते समय एक नियम का और ख्याल रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में बनने वाली पहली रोटी का बहुत महत्व है। पहली रोटी को गाय को खिलाना शुभ माना जाता है। अगर आपके आस-पास गाय नहीं है, तो आप यह रोटी किसी जरूरतमंद को भी दे सकते हैं। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। वहीं, आखिरी रोटी को कुत्ते के लिए रख देना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होता है।


बासी आटे या बहुत दिनों के आटे की न बनाएं रोटी image

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है इसलिए कई लोग फ्रिज में आटा गूंथकर रख देते हैं और फिर जरुरत के अनुसार रोटी बनाते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस नकारात्मक ऊर्जा से धन हानि होती है और सुख-शांति भंग होती है। बासी आटे का संबंध राहु से माना जाता है।


रोटी बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले चकले-बेलन को साफ रखें image

वास्तु शास्त्र में चकला और बेलन का खास महत्व है। रोटी बनाने के बाद इन्हें साफ करके सही जगह पर रखना चाहिए। ऐसा न करने से घर में गरीबी आ सकती है और लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं। अगर रोटी बनाते समय चकला-बेलन से आवाज आए, तो उसके नीचे कपड़ा रखना चाहिए।


रोटी बनाते समय मन रखें सकारात्मक भाव image

रोटी बनाते समय मन में सकारात्मक भाव ही रखना चाहिए। रोटी बनाते समय मन में कभी भी क्रोध, निराशा या फिर दुख का भाव न रखें। ऐसा करने से आपके मन से निकली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी आपकी बनाई रोटियों पर पड़ता और खाने वाले लोग भी नकारात्मक ऊर्जा से घिर जाते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now