Next Story
Newszop

पाकिस्तान की बेटी थी, अब हिंदुस्तान की बहू... बुलंदशहर में रह रही मरियम महमूद की पीएम मोदी से गुहार, जानिए मामला

Send Push
वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रह रही पाकिस्तानी महिला मरियम महमूद के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पाकिस्तानी महिला ने भारतीय युवक से शादी की थी। इसके बाद वह बुलंदशहर पहुंची थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत में रह रहे तमाम पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश ने मरियम महमूद के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल, वह विजिटर वीजा पर भारत में रह रही है। ऐसे तमाम वीजा को भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को चुन-चुनकर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का सख्त आदेश दिया है।मरियम महमूद ने इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि मैं भले ही बेटी पाकिस्तान की हूं, लेकिन अब बहू हिंदुस्तान की हूं। तीन माह की गर्भवती मरियम का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। मरियम ने पहलगाम हमले को आतंकवादियों की कायराना हरकत बताया है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत ने कड़े कदम उठाते हुए 48 घंटे में भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। इस आदेश के तहत बुलंदशहर से भी चार पाकिस्तानी महिलाओं को वापस भेज दिया गया है। खुर्जा के युवक से हुई है शादीभारतीय युवक के साथ शादी करने को लेकर मरियम महमूद की वापसी को लेकर चर्चा गरमाई हुई है। खुर्जा के रहने वाले आमिर की शादी मरियम मोहम्मद से पाकिस्तान में साल 2022 में शादी हुई थी। शादी के बाद से वह पति के साथ पाकिस्तान में रही थी। तीन माह पहले फरवरी में विजिटर वीजा पर भारत आई थी। मरियम तीन माह की गर्भवती भी है। अब वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। लेकिन, केंद्र सरकार के आदेश ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया है। मरियम का कहना है कि मैं भले ही पाकिस्तान की रहने वाली हूं, लेकिन अब यहां की बहू हूं। ऐसे में उसने भारत सरकार से हिदुस्तान में पति के साथ रहने की गुहार लगाई है। 8 जुलाई 2022 को इस्लामाबाद में शादी करने के बाद मरियम पति के साथ वहीं रह रही थी। उसका कहना है कि शादी के बाद अब बुलंदशहर ही उसका घर है।
Loving Newspoint? Download the app now