वीएन दास, अयोध्या: राम मंदिर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक्स हैंडल से राम मंदिर की दो तस्वीरें पोस्ट की गईं। ये तस्वीरें लोगों का मन मोह ले रही हैं। तस्वीर देखने पर मन से एक ही शब्द निकल रहा है जय सियाराम। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
राम मंदिर का निर्माण अब अंतिम चरण में है। तीन दिनों की मंदिर निर्माण समिति की बैठक में निर्माण कार्य की समीक्षा चल रही है। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन ने बताया कि अक्टूबर तक अधिसंख्य शेष कार्य पूरे हो जाएंगे। अब केवल मंदिर के तीनों तलों पर फिनिशिंग कार्य के साथ पत्थरों की घिसाई और रगड़ाई का काम चल रहा है। वहीं, दर्शन मार्ग पर साइड में लगे पिंक हैंड स्टोन को बदल कर संगमरमर के पत्थर लग रहे हैं।
मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परकोटा का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। लोअर प्लिंथ में 90 म्यूरल लगने हैं, जिसमें से 85 बनकर तैयार होकर अयोध्या आ चुके हैं। ऊपर लगने वाले 3डी रामकथा को दर्शाने वाले म्यूरल्स (भित्ति चित्र) के निर्माण में एक माह का विलंब हुआ है। जिसको जल्द पूरा करवाने पर भी मंथन किया गया है।
उन्होंने बताया कि मंदिर की फसाड लाइटिंग के तीन टेंडर मिले हैं। जिनका प्रजेंटेशन आज किया गया है। इस पर भी अंतिम निर्णय हो चुका है। इसके साथ ही निर्माण कार्य का शुरू से मिनट-मिनट रिकॉर्ड करने वाले कैमरे हट जाएंगे। ऐसे में इसमें रिकॉर्ड की गई मंदिर निर्माण की गाथा पर डाक्यूमेंट्री तैयार करने का निर्णय किया गया है। यह कार्य सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रूड़की को सौंपा जा रहा है। इसके लिए सीबीआर आई से अनुबंध किया जाएगा, जिसमें मंदिर निर्माण तकनीक के विवरण को शिक्षा प्रशिक्षण में शामिल करने की शर्त भी शामिल रहेगी।

अद्भुत है महिमा
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 19, 2025
दो अक्षर के नाम की,
भव्य श्री राम मंदिर,
कर्तव्य और उत्तरदायित्व का पवित्र प्रतीक,
जहाँ हर कदम गूँजता है,
श्री राम के सम्मान में।
Behold the magnificence
of the two-lettered name,
the resplendent Bhavya Shri Ram Mandir,
a sacred symbol of duty… pic.twitter.com/erUVvK8jtB
मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परकोटा का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। लोअर प्लिंथ में 90 म्यूरल लगने हैं, जिसमें से 85 बनकर तैयार होकर अयोध्या आ चुके हैं। ऊपर लगने वाले 3डी रामकथा को दर्शाने वाले म्यूरल्स (भित्ति चित्र) के निर्माण में एक माह का विलंब हुआ है। जिसको जल्द पूरा करवाने पर भी मंथन किया गया है।
उन्होंने बताया कि मंदिर की फसाड लाइटिंग के तीन टेंडर मिले हैं। जिनका प्रजेंटेशन आज किया गया है। इस पर भी अंतिम निर्णय हो चुका है। इसके साथ ही निर्माण कार्य का शुरू से मिनट-मिनट रिकॉर्ड करने वाले कैमरे हट जाएंगे। ऐसे में इसमें रिकॉर्ड की गई मंदिर निर्माण की गाथा पर डाक्यूमेंट्री तैयार करने का निर्णय किया गया है। यह कार्य सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रूड़की को सौंपा जा रहा है। इसके लिए सीबीआर आई से अनुबंध किया जाएगा, जिसमें मंदिर निर्माण तकनीक के विवरण को शिक्षा प्रशिक्षण में शामिल करने की शर्त भी शामिल रहेगी।
You may also like
सूर्या हांसदा हत्याकांड के विरोध में आदिवासी संगठनों का आक्रोश मार्च 23 को
कोयला तस्करी रोकने कई सीसीएल की टीम पर हमला
रूस-यूक्रेन युद्ध: कूटनीतिक कोशिशों के बीच हमले जारी
आठ साल की उम्र में इंटरनेशनल खिताब जीतने वाली चेस खिलाड़ी, जो कहलाईं 'ब्यूटी विद ब्रेन'
लोकतंत्र की भलाई से राहुल गांधी को दर्द होता है: सम्राट चौधरी