भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों के बीच हमेशा एक नई ऊर्जा के साथ दिखाई देते हैं। शनिवार को जब शिवराज अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा पहुंचे तो उन्होंने 2 किमी तक साइकिल चलाई। शिवराज की एनर्जी देख हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने भारत को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा दौरे पर थे। वे पूरे अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचे। और पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह से लबरेज नजर आए। विदिशा में खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम के मंच पर जब शिवराज सिंह चौहान पहुंचे तो युवाओं का जोश देखने लायक था।
दो किमी तक चलाई साइकिल
युवाओं से बातचीत के बाद शिवराज सिंह खुद भी मैदान में उतर आए। उन्होंने युवाओं व स्कूली बच्चों के साथ एसआईटी कॉलेज से लेकर आरटीओ दफ्तर तक लगभग दो किलोमीटर तक साइकिल चलाई। साइकिल पर एक पोस्टर लगा था जिस पर लिखा था कि मन में रखो एक ही सपना, स्वस्थ बनाना है भारत अपना। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में शिवराज साइकिल चला रहे हैं और उनके दोनों तरफ सुरक्षा गार्ड दौड़ लगा रहे हैं।
एक्श पर किया था स्वदेशी अपनाने का पोस्ट
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि स्वदेशी ही भारत की असली शक्ति है। अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। स्वदेशी सिर्फ वस्त्र या वस्तु नहीं, यह आत्मनिर्भरता का मंत्र है। यह हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, हमारे कारीगरों के हुनर की पहचान है और हमारे उद्योग व युवाओं की ताकत है।

Fit India, Strong India🇮🇳 pic.twitter.com/bSWpoU8EWE
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 30, 2025
एक्श पर किया था स्वदेशी अपनाने का पोस्ट
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि स्वदेशी ही भारत की असली शक्ति है। अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। स्वदेशी सिर्फ वस्त्र या वस्तु नहीं, यह आत्मनिर्भरता का मंत्र है। यह हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, हमारे कारीगरों के हुनर की पहचान है और हमारे उद्योग व युवाओं की ताकत है।
You may also like
सोनीपत: कांग्रेस कार्यकारिणी में मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़ में 16 वाहन चोरी का भगोड़ा गैंगस्टर जाहिद गिरफ्तार
हिसार : दयानंद कॉलेज में इंटरेक्शन विद एंटरप्रेन्योर्स कार्यक्रम का आयोजन
हिसार : सामाजिक संस्था ने 70 शिक्षकों को सम्मानित किया
हिसार : धार्मिक स्थलों की तीन दिवसीय यात्रा के लिए वृद्धाश्रम के बुजुर्ग रवाना