पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन द्वारा जारी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब आप सत्ता में नहीं आने वाले हैं और आपके पास अपने वादों को पूरा करने की कोई जिम्मेदारी नहीं है, तो झूठ बोलने में क्या हर्ज है?
परिवार के सभी लोगों को सरकारी नौकरी दे देंगे तेजस्वी!- चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि शुक्र कीजिए कि उन्होंने एक परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी बोली है। अगर ये लोग झूठ बोलने पर जाएं, तो परिवार के सभी लोगों को सरकार नौकरी बोल दें। इस तरह से बिहार के सभी 14 करोड़ लोगों के लिए सरकार नौकरी की घोषणा कर दी जाएगी। बहरहाल, बिहार के लोगों में इतना विवेक और बुद्धि होती है कि वे जानते कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच। कोई उनसे पूछे कि इतना राजस्व कहां से आएगा और बिना राजस्व के ये घोषणाएं कैसे पूरी होंगी।
चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के वादों पर दिखाया आईना
उन्होंने कहा कि बिहार से पलायन 90 के दशक में इनकी सरकार में ही शुरू हुआ। अगर इनको पलायन रोकने की इतनी चिंता है तो उनको वो दौर भी याद करना चाहिए, जब पलायन शुरू हुआ था। ये लोग आज भी हुड़दंग मचा रहे हैं। बिहार अगर आज इतना पिछड़ा है तो उनकी सरकार की वजह से। 90 के दशक ने बिहार को ढाई से तीन दशक पीछे धकेल दिया। बिहार का एक गौरवशाली इतिहास है, लेकिन इनकी सरकार ने इस इतिहास को नुकसान पहुंचाने का काम किया।
तेजस्वी यादव झूठ न बोलें- चिराग पासवान
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वे झूठ बोलना बंद करें और जनता को भ्रमित न करें। विधानसभा चुनाव में विपक्ष के घोषणापत्र को चिराग पासवान ने बेबुनियाद बताया और कहा कि ये महज चुनावी जुमले हैं। तेजस्वी यादव दावा कर रहा है कि हर परिवार को एक सरकारी नौकरी दी जाएगी, लेकिन ये सब खोखले वादे हैं। तेजस्वी यादव को भी पता है, वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं।
जीविका की नकल कर रहे तेजस्वी- चिराग
जीविका योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि जीविका की नकल किसने की? आज विपक्ष और उनका परिवार इस पर चिंता जता रहे हैं। असल में 2005 से पहले, जब तक बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार नहीं आई, तब तक यह कार्यक्रम अस्तित्व में ही नहीं था।
'NDA ने डिप्टी सीएम की घोषणा इसलिए नहीं की'
उन्होंने कहा कि एक तरफ महागठबंधन ने एक डिप्टी सीएम की घोषणा की है। हम ऐसी कोई घोषणा नहीं कर रहे हैं। हमारा मानना है कि जब हम सत्ता में आते हैं, तो सभी को उनकी क्षमताओं के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने परिवार के बाहर किसी को भी सक्षम नहीं मानते हैं। अगर लालू प्रसाद यादव जेल जाते हैं, तो उनकी पत्नी सीएम बन जाएंगी। अगर वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं करते हैं, तो उनका बेटा सीएम बन जाएगा।

You may also like

Healthy Heart Tips : हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण पहचानें समय रहते, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा

एड़ी-दर्द और कमर जकड़न से राहत चाहिए, अपनाएं यह घरेलू उपाय

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'द ताज स्टोरी' के खिलाफ जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Vivek Oberoi ने किया ये अब ये बड़ा काम, जानकर आप भी…

पिता निकला हैवान: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बेटी के साथ किया बलात्कार का प्रयास