नई दिल्ली: मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह कोई साधारण हमला नहीं है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता पर जो हमला हुआ है, वो नफरत से भरा हुआ है। हमलावर बहुत ही बुरे इरादे के साथ आया था। मुख्यमंत्री को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया। यह बहुत ही वीभत्स हमला है। इस तरह का हमला दिल्ली की राजनीति में पहले कभी नहीं देखा गया।
हमले में कई लोग शामिल
मंत्री कपिल ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री जो रात-दिन दिल्ली की सेवा में लगी हुई हैं, जिनके घर के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले हुए हैं। जो जनता से मिलने के लिए कोई सुरक्षा नहीं रखती हैं। जिस व्यक्ति ने हमला किया है, यह व्यक्ति अकेला नहीं हो सकता, इसके साथ और भी लोग शामिल हैं। हालांकि, कपिल ने यह भी कहा कि सीएम का मनोबल इस हमले से कम नहीं हुआ है, वो जनसुनवाई के लिए अब पहले से ज्यादा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, मुख्यमंत्री न रुकने वाली है और न ही झुकने वाली हैं, न ही डरने वाली हैं।
नफरत से भरा हुआ यह हमला
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी हमले की निंदा की। मंत्रियों ने कहा कि यह साधारण हमला नहीं है, बल्कि नफरत से भरा हुआ हमला है। हमले को अंजाम देने के लिए व्यक्ति ने पहले सीएम के निजी आवास और फिर सरकारी आवास की रेकी की और उसके बाद हमले को अंजाम दिया। सीएम को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया।

You may also like
शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग से दिनदहाड़े 20 हजार की लूट
उप मुख्यमंत्री साव ने 'वीमेन फॉर ट्रीज' अभियान का किया राज्यस्तरीय शुभारंभ
अनूपपुर: आदि कर्मयोगी अभियान में अधिकारी, कर्मचारियों की सहभागिता आवश्यक : अपर कलेक्टर
जबलपुर : झांसा देकर वृद्ध महिला से लूट ली सोने की चेन