अशोक कुमार, फतेहाबाद : गांव नागपुर के पास मिले मृत मिले युवक की मौत का राज खुल गया है। उसे उसके ही साथी ने चिट्टे की ओवरडोज दे दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने इस मामले में उसके परिजनों को बताने की बजाए अपने आप को बचाने के लिए युवक के शव को बैलगाड़ी में रखकर नागपुर के ईंट भट्टे के पास फैंक दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब आरोपी के पिता को काबू कर लिया है।
वेटर का काम करता था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी मृतक दीपक उर्फ दीपू वेटर का काम करता था। वह 11 अक्तूबर को दोपहर को घर से निकला था, लेकिन वापिस घर नहीं लौटा। 12 अक्तूबर को उसका शव नागपुर के ईंट भट्ठे के पास मिला। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बलबीर सिंह के बेटे के साथ दीपक उर्फ दीपू चिट्टे(हेरोइन) का नशा करता था। 11 अक्टूबर की शाम को भी इन लोगों ने एक साथ बैठकर चिट्टे का सेवन किया। दीपक को उसके साथी ने नशे की अधिक ओवरडोज दे दी जिसके कारण दीपक की मौत हो गई। इस पर बलबीर के बेटे ने अपने पिता को यह जानकारी दी और दोनों डर गए। इसके बाद बलबीर सिंह बैलगाड़ी लेकर आया और दीपक का शव उठाकर नागपुर के ईंट भट्ठे के पास फैंककर फरार हो गए थे।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
युवक का शव मिलने के बाद परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच की और पुलिस के हाथ सीसीटीवी लगी। जिसमें बलबीर सिंह रात के समय बैलगाड़ी में शव को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने बलबीर सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

You may also like
उत्तरखंड मौसम: चमोली, बागेश्वर-उत्तरकाशी में हल्की बारिश के आसार, पाला पड़ने से बढ़ रही ठंड
मुख्यमंत्री ने की लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक
कोहरे के कारण 90 दिन प्रभावित रहेगी मुरादाबाद रेल मंडल की 26 ट्रेनें
एक दिन की थाना प्रभारी बनी छात्रा बोली,यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ
बिना ATM कार्ड के भी निकलवा सकते है कैश अपना` ले ये टिप्स