रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

मलेशिया में साइबर क्राइम की ट्रेनिंग लेकर बनाया गैंग, लाखों रुपये कर दिए पार, दिल्ली पुलिस ने 3 को पकड़ा

धुंध की मोटी चादर... पारा भी आया नीचे, दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल झटका, आईटीओ में 498 तक पहुंचा एक्यूआई

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज : तीसरे टी20 मैच में कीवी टीम की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई बढ़त

सेहत और जेब पर दिल्ली का प्रदूषण कितना भारी? राजीव गांधी अस्पताल में होगी रिसर्च

Jio ने फिर किया कमाल; अब बिना किसी लिमिट के सबको मिल रहा है 18 महीने का खास तोहफा!!