नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर से अपनी ही पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विपक्ष पर तंज कसा है। इस बार मुद्दा था अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर संसद में विशेष चर्चा को लेकर। दरअसल, विपक्ष ने शुभांशु शुक्ला पर संसद में विशेष चर्चा में भाग लेने से मना कर दिया और एसआईआर के मुद्दे पर लगातार विरोध कर रहा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि गिनवाते हुए विपक्ष को नसीहत दे डाली।
शशि थरूर ने विपक्ष को पढ़ाया पाठ
शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा ''चूंकि विपक्ष विशेष चर्चा में भाग नहीं ले रहा है, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि कमांडर शुभांशु शुक्ला के हालिया अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन पर सभी भारतीयों को कितना गर्व है। यह हमारे देश के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान, के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
शुक्ला के मिशन ने इसरो को अमूल्य व्यावहारिक अनुभव और डेटा प्रदान किया, जिसे सिमुलेशन में दोहराया नहीं जा सकता। प्रक्षेपण-पूर्व प्रक्रियाओं, अंतरिक्ष यान प्रणालियों और सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण के मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभावों पर उनके प्रत्यक्ष अवलोकन गगनयान मिशन को जोखिम-मुक्त और परिष्कृत बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।''
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
वहीं, इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि हमारे हीरो अंतरिक्ष यात्री कैप्टन सुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। संसद उनके इस ऐतिहासिक पड़ाव और अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ उन्हें सम्मानित करेगी।
विपक्ष का मतदाता सूची पर विरोध जारी
हालांकि, विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वे बिहार मतदाता विवाद पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे - और उन्होंने ऐसा ही किया, जब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज दोपहर चर्चा शुरू की। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव और अक्टूबर में हुए महाराष्ट्र चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी - चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ भाजपा की 'मिलीभगत' - का आरोप लगाया है।

1/3 Since the Opposition are not participating in the special discussion, let me say how proud all Indians are of the recent mission of Commander Shubhanshu Shukla to the International Space Station (ISS). It served as a stepping stone to our nation's own human spaceflight… https://t.co/y1BWqccEg6
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 18, 2025
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
वहीं, इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि हमारे हीरो अंतरिक्ष यात्री कैप्टन सुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। संसद उनके इस ऐतिहासिक पड़ाव और अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ उन्हें सम्मानित करेगी।
विपक्ष का मतदाता सूची पर विरोध जारी
हालांकि, विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वे बिहार मतदाता विवाद पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे - और उन्होंने ऐसा ही किया, जब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज दोपहर चर्चा शुरू की। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव और अक्टूबर में हुए महाराष्ट्र चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी - चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ भाजपा की 'मिलीभगत' - का आरोप लगाया है।
You may also like
आज का वृषभ राशिफल: 19 अगस्त को सेहत और धन के लिए ये करें!
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एमएसएमई को बढ़ावा देने पर दिया जोर
पुण्यतिथि विशेष: बिहार की सियासत के अमिट नायक जगन्नाथ मिश्रा, विवादों और उपलब्धियों से भरा रहा सफर
तेलंगाना सरकार हैदराबाद को बनाएगी फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
'अगर मैं सेलेक्टर होता तो..', श्रीकांत ने रखी वैभव सूर्यवंशी को एशिया कप में खिलाने की जोरदार मांग, लेकिन सामने है यह वजह