Next Story
Newszop

जाह्नवी कपूर जैसा फिगर पाने के लिए तरसती हैं लड़कियां, जानें क्या है एक्ट्रेस की फिटनेस का राज

Send Push

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक उभरती स्टार हैं। वह अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसने फैंस के बीच सुर्खियों बटोरी हैं। लेकिन जाह्नवी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं।

जाह्नवी अपनी फिटनेस से कई टॉप एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। उनका कर्वी फिगर फैंस को घायल करने के लिए काफी है। वैसे उनके फिगर के लिए लड़कियां भी कम दीवानी नहीं। कई फीमेल फैंस उनके जैसा कर्वी फिगर पाने की इच्छा रखती हैं।

लेकिन जाह्नवी ने अपना फिगर ऐसे ही मेंटेन करके नहीं रखा है, बल्कि इसके लिए वो जमकर मेहनत भी करती हैं। वह अपनी डाइट का एक्स्ट्रा ख्याल रखती हैं और घंटों जिम में पसीना भी बहाती हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का सीक्रेट।

Photos- Janhvi Kapoor Instagram


जाह्नवी कपूर के फिटनेस का क्या है राज? image

जब भी बात बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस की बात आती है तो उसमें जाह्नवी का नाम जरूर शामिल किया जाता है। एक एक्ट्रेस होने के नाते और फिल्मों में अलग-अलग किरदार प्ले करने के लिए जाह्नवी को अपनी सेहत और फिटनेस का काफी ख्याल रखना पड़ता है। एक्ट्रेस की फिटनेस में उनकी डाइट और एक्सरसाइज अहम भूमिका निभाती है।


कैसी है जाह्नवी कपूर की डाइट? image

सोशल मीडिया (.) पर एक्टिव रहने की वजह से लगभग हर यूजर को पता होगा कि जाह्नवी एक बहुत बड़ी फूडी हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें रोजाना ही अपने मनपसंद की चीजें खाने को मिलती हैं। बल्कि वह अपनी डाइट को हेल्दी चीजों को ही शामिल करती हैं, हालांकि हफ्ते में एक दिन वह अपने फेवरेट फूड्स खा लेती हैं।

जाह्नवी ने अपने एक इंटरव्यू (.) में खुलासा किया था कि उन्होंने एक फिल्म के लिए वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग की थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि मैं किसी को भी IF करने की सलाह नहीं देती हैं।


डाइट में ये चीज नहीं करतीं शामिल image

वहीं, अपने एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह ग्लूटेन फ्री डाइट लेती हैं, क्योंकि ग्लूटेन उनकी बॉडी को सूट नहीं करता है।


क्या है वर्कआउट रूटीन image

जाह्नवी कपूर खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज (.) करती है। वह जिम जाने के साथ ही योग और पिलाटे भी करती हैं, जिससे उनका फिगर शेप में बना रहता है। उन्हें कई बार जिम और पिलाटे क्लास के बाहर स्पॉट भी किया गया है। उनके एक्सरसाइज में स्ट्रेचिंग,कार्डियो,और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, भी शामिल होते हैं, जो उन्हेंफिट और एनर्जेटिक रखते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now