रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है और सुर्खियों में छाया हुआ है। इसमें अलग-अलग फील्ड के धुरंधरों को बतौर कंटेस्टेंट लाया गया है। भारतीय पहलवान संगीता फोगाट ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी लेकिन उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। बीते एपिसोड में रेसलर को ससुर बलवान पुनिया के निधन की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने फिर इस शो से जाने का फैसला किया।
'राइज एंड फॉल' के एक एपिसोड में संगीता फोगाट को लाइब्रेरी रूम में बुलाया जाता है। वह जाती हैं और फिर जब लौटती हैं तो आंखों में आंसू होते हैं। वह सिसक-सिसककर रोती हैं। हर कंटेस्टेंट्स हैरान हो जातें है कि आखिर क्या हो गया। इसकी क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस एक्स पर भी शेयर की गई है। जहां बाकी उनसे पूछते हैं कि अचानक क्या हो गया तो वह ससुर के निधन की न्यूज सुनाती हैं।
संगीता फोगाट के ससुर का निधन
संगीता फोगाट ने आगे बताया कि वह शो से जा रही हैं। उन्होंने फौरन शो छोड़ने का फैसला किया। इससे बाकी के प्रतियोगी भी मायूस हो गए। कंटेस्टेंट आरुश ने बताया कि संगीता बहुत सपोर्टिंग थीं। अच्छा खेल रही थीं। शो से बाहर जाने पर रेसलर से मिलने की बात भी कही। बता दें कि इस शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर हैं, जिन्होंने अलग कॉन्सेप्ट के साथ इसे प्राइम वीडियो एमएक्स प्लेयर पर शुरू किया है।
कौन थे संगीता फोगाट के ससुर?
संगीता ने बजरंग पुनिया से शादी की थीं, जो खुद एक रेसलर हैं। ससुर बलवान पुनिया भी पहलवान थे और कुश्ती की बारीकियां उन्होंने ही सिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलवान पुनिया का अंतिम संस्कार हो चुका है। संगीता के जेठ हरेंद्रा ने ही उन्हें मुखाग्नि दी थी।

You may also like
Jolly LLB 3: इस वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली कोर्ट रूम कॉमेडी
एशिया कप : मुस्तफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया
अमरावती: पीएम मोदी की मिलेट योजना से 460 किसान जुड़े, रवींद्र ढोकणे ने बढ़ाया किसानों का आत्मविश्वास
भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में चंद्रपॉल की वापसी
वृश्चिक राशि वाले हो जाएं तैयार! आज मिल सकती है वो बड़ी खुशखबरी जो बदल देगी आपकी किस्मत