Next Story
Newszop

करियर राशिफल 19 सितंबर 2025 : शुक्रवार को कलानिधि योग में देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन राशियों को कारोबार में होगा लाभ, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : 19 सितंबर, शुक्रवार के दिन शुक्र और चंद्रमा की युति सिंह राशि में होने से कलानिधि योग का संयोग बनेगा। इस योग में देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि को बिजनेस और करियर के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन के मामले में मुनाफे की स्थितियां बन सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। व्यापार में धीरे-धीरे सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और थोड़ा जोखिम उठाने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों का दिन अनुकूल रहेगा और मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। नए निवेशों से लाभ मिलने के योग हैं और पारिवारिक माहौल सुखदायक बना रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल
मेष राशि करियर राशिफल : थोड़े जोखिम से मिलेगा लाभ image

व्यापार के मामले में किसी नई जगह पर निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लेना लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं, जमीन-जायदाद के मामले में भी कोई भी सौदा जल्दबाजी में न करें। बिजनेस के मामले में अगर थोड़ा सा रिस्क उठा लें तो आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं, नौकरी करने वाले अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते हैं।


वृषभ राशि करियर राशिफल : बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील image

दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी और कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। इसी के चलते मन भी प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में आपको अपने पुराने अनुभवों से लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील भी मिल सकती है और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।


मिथुन राशि करियर राशिफल : धन के मामले में रहें सतर्क image

अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब आपको समाधान मिल सकता है। साथ ही, ऑफिस का वातावरण अच्छा बना रहे से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में धन किसी योजना या सही जगह पर निवेश हो रहा है, तो बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अन्यथा आपको इस समय धन से जुड़े मामले में जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए।


कर्क राशि करियर राशिफल : लाभ की बनेंगी स्थितियां image

कार्यक्षेत्र में आपको परिस्थितियां बदलती हुई नजर आ सकती हैं। ऐसे में आपके लिए लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। अगर आपके कार्यों में बाधाएं आ रही थीं तो वे भी अब दूर हो सकती हैं, जिससे मुनाफा कमाएंगे। युवा वर्ग अगर किसी करियर संबंधी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह देख लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।


सिंह राशि करियर राशिफल : धीरे-धीरे मिलेगी सफलता image

आपका दिन मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का तनाव लेने से बचना होगा क्योंकि, धीरे-धीरे हालात बेहतर होते जाएंगे। आपके हुनर सभी के सामने आ सकते हैं, जिनसे आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कठिन प्रयास और मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी।


कन्या राशि करियर राशिफल : अधूरे काम करने होंगे पूरे image

कार्यक्षेत्र में अगर आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के बारे में विचार कर सकते हैं। अन्यथा महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। इस समय आपको किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको किसी जरूरी मीटिंग या सेमिनार में भी जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा।


तुला राशि करियर राशिफल : नए निवेश से होगा लाभ image

कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अगर आप कुछ धन निवेश करते हैं, तो इससे स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। साथ ही, आपको सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। लेकिन आपको अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : व्यापार में होगा लाभ image

व्यापार के मामले में आपके द्वारा पहले लिए गए निर्णय अब लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको किसी व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। ऐसे में जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


धनु राशि करियर राशिफल : समय रहेगा अनुकूल image

परिवार में मांगलिक कार्य आयोजित होने के चलते आप कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। बिजनेस के मामले में बुद्धिमानी से लिए गए फैसलों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।


मकर राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र की समस्याएं होंगी दूर image

अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी विवाद या समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। इससे थोड़ी राहत महसूस होगी। वहीं, व्यापार के मामले में किसी मित्र की सहायता से आपके रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, निजी जीवन में आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now