Next Story
Newszop

आज का सिंह राशिफल, 25 अगस्त 2025 : कारोबार में आएगी तेजी, लाभ मिलने के आसार

Send Push
Leo Horoscope Today, 25 August 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, लेकिन प्रॉपर्टी में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में तनाव और दांपत्य जीवन में तकरार की आशंका है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। आंखों में जलन हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें। शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ दुख दूर करने में सहायक होगा।



आज सिंह राशि का करियर राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक रूप से काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है। कामकाज की गति बढ़ेगी और कारोबार में तेजी बनी रहेगी। बीमा या या कमीशन वाले काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों में सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी है क्योंकि धोखाधड़ी या हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यों में पूरी एकाग्रता के साथ लगे रहेंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में उनकी छवि बेहतर बनेगी।



आज सिंह राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : सिंह राशि के जातकों के परिवार में आज थोड़ा तनाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी तकरार की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर काबू रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। छोटी-सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। शांत रहकर और धैर्य से हालात को संभालने की कोशिश करें।



आज सिंह राशि की सेहत : सिंह राशि के जातकों को आज आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। स्क्रीनटाइम कम करें। इसके साथ ही आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज करें।



आज सिंह राशि के उपाय : सिंह राशि के जातक आज शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके दुख दूर होंगे।

Loving Newspoint? Download the app now