Next Story
Newszop

कौशांबी में सुबह-सुबह भीषण हादसा: मिट्टी खुदाई के दौरान ढहा टीला, 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Send Push
अशोक विश्वकर्मा, कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाओं पर अचानक मिट्टी का भारी टीला ढह पड़ा। हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों में खुशी, सुमन, कछराई, ममता और लालती के नाम शामिल हैं।घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायल सपना, मैना और सुग्गन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।कौशांबी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारी भी मौके पर रवाना हुए हैं। सरकार के स्तर पर घटना पर नजर बनाई गई है। घायलों के समुचित इलाज के इंतजाम किए गए हैं। क्या है मामला?बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी एकत्र करने गई थीं। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का भारी हिस्सा ढह गया, जिससे महिलाएं दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। गांव में मातम का माहौल है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Loving Newspoint? Download the app now