क्या मिलता है यहां

लखनऊ में ऐसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलने वाला, मां दुर्गा कचौड़ी भंडार पर आप पूरी सब्जी, खस्ता सब्जी, दही वड़े, राजमा चावल ये सब कुछ यहां खा सकते हैं। साथ ही साथ दुर्गा कचौड़ी भंडार सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
सुबह से शाम तक रहती है यहां भीड़
मां दुर्गा कचौड़ी भंडार पर पूरी सब्जी और कचौड़ी खाने वाले लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ रहती है। यहां का स्वादिष्ट खाना ऐसा है कि इंसान उंगलियां चाटता रह जाता है। मतलब जो भी एक बार यहां की पूरी सब्जी खा लेता है वो स्वाद नहीं भूलता। इनकी खासियत फ्रेश आइटम हैं, जो हमेशा ताजा-ताजा तैयार होते हैं। लोगों की भीड़ के कारण भी हमेशा फ्रेश आइटम बना रहता है और ग्राहक मजेदार स्वाद का आनंद लेते रहते हैं। यहां आसपास से भी लोग कचौड़ी खाने के लिए आते रहते हैं।
यहां दही वड़ा है बड़ा ही प्रसिद्ध

मां दुर्गा कचौड़ी भंडार पर मिलने वाली चीजों की लिस्ट वैसे तो बहुत लंबी है, लेकिन यहां की कचौड़ी काफी फेमस है। वहीं दूसरे आइटम की बात करें तो दही वड़े का स्वाद भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। दही बड़े का ऐसा स्वाद आपको पूरा लखनऊ में नहीं मिलने वाला। लोग और टेस्ट के लिए ऊपर से चटनी डलवाते हैं। यहां का दही एकदम ताजा बनाया जाता है। बता दें, यहां का दही घर पर शुद्ध दूध के साथ तैयार होता है, जिसकी वजह से ये एकदम फ्रेश लगता है।
कहां है ये दुकान

ये दुकान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके के पत्रकारपुरम चौराहे पर पड़ती है। हैरानी वाली बात तो ये है, यहां की कचौड़ी इतनी प्रसिद्ध है लॉ लोग दूर- दराज से भी यहां आते हैं। पता - संजय गांधी पुरम, PHSDD रोड, इंदिरा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226016
- यदि आप गोमती नगर से आ रहे हैं, तो आप ऐसे पहुंच सकते हैं:
- विकास खंड रोड या विभूति खंड से होकर इंदिरा नगर की ओर बढ़ें।
- PHSDD रोड पर स्थित संजय गांधी पुरम पहुंचे।
- यहां आपको मा दुर्गा कचौरी भंडार मिलेगा।
You may also like
यूपी के बुलंदशहर में एक कार से चार को कुचला, एक की मौत, तीन भर्ती
मार्च 2025 में आठ कोर उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
घर में रहती थी बस औरतें, पुलिस ने टेढ़ी की आंख, दारोगा ने खटखटाया दरवाजा, नजारा देख उड़े होश ι
भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल 'एमआईसीटी' देश में क्रूज पर्यटन को देगा बढ़ावा
जुड़वा होने का भाइयों ने उठाया फायदा, एक करता चोरी तो दूसरा CCTV के सामने रहता, पुलिस ने किया गिरफ्तार! ι