'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे हिट शोज में काम कर चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी ओटीटी का भी हिस्सा रही हैं। वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, इन्होंने 'क्राइम पेट्रोल' को भी होस्ट किया है। लेकिन इसका अनुभव उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। इस शो से उनके मानसिक स्थिति प्रभावित हुई थी। उन्हें रात में बुरे सपने आने लगे थे। एक्ट्रेस ने विस्तार से इस बारे में बात की है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई ह। एक्ट्रेस ने उस समय के बारे में बताया, जब उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट किया था। एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं क्राइम पेट्रोल एंकर कर रही थी। काफी सारे एपिसोड्स थे, महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक सेगमेंट था। मेरी शर्त थी कि सिर्फ मैं एंकरिंग नहीं करूंगी। मुझे कहानी भी जाननी है। अब हर बार पता चलता कि मैं कहानी जानू। वहां लड़की घर से निकली, हसंते खेलते और कुछ हो गया। हर कहानी पर वो हॉरर था। पता चलता कि मैं एंकरिंग की स्क्रिप्ट पढ़ते-पढ़ते रात को मुझे बुरे सपने आ रहे हैं। और दूसरे दिन सिरदर्द लेकर पहुंच रही हूं शूट पर। ऐसा 3-4 महीने हुआ और इसने मुझे प्रभावित किया।' दिव्यांका त्रिपाठी को विवेक दहिया की सलाहदिव्यांका के पति और एक्टर विवेद दहिया ने कहा कि ऐसे समय में एक एक्टर के लिए भावनात्मक रूप से इससे डील करना सीखना जरूरी है। 'आपको एक मैकेनिज्म सीखना होगा। जहां आप खुद को पूरी तरह से मत झोको। एक स्विच-ऑफ कर लो।' हर्ष लिम्बाचिया ने कहा, 'आदमी खुशई को कम होल्ड कर पाता है लेकिन दर्द काफी टाइम रहता है। एक जोक में बार-बार नहीं हस सकते। तो एक दुख पर बार-बार रोते क्यों हो।' दिव्यांका त्रिपाठी को मानसिक रूप से परेशानी हुईदिव्यांका त्रिपाठी कुछ ही समय उस शो को होस्ट कर पाई थीं। क्योंकि उसका असर उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा था। 'इस शो ने मुझे काफी अफेक्ट किया। मैं काफी डिस्टर्ब रहने लगी थी। मानसिक रूप से ये मुझे परेशान करने लगा था। मैंने शो को जल्द ही छोड़ दिया था। मैं एंकरिंग सही कर रही थी लेकिन मुझे इस तरह से मानसिक रूप से परेशानी नहीं झेलनी थी। इसलिए मैंने छोड़ दिया।'
You may also like
मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कॉन्सटेबल को मारी गोली
India Slams Pakistan: 'ख्वाजा आसिफ ने खुद माना कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थक और फंडिंग करने वाला…ये दुष्ट देश', संयुक्त राष्ट्र के फोरम पर भारत ने लगाई फटकार
चूहा समेत 5 चीजें सपने में दिखे तो समझिए खुलने वाला है भाग्य, मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबान ⤙
Vivo T4 5G First Sale Begins Today on Flipkart: Price, Offers, and Specifications
शान से जीने के लिए इन तीन कामों में बनो बेशर्म, हमेशा खुश और सफल रहने के मंत्र ⤙