एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। और अब वह फिल्मों में छाई हुई हैं। उन्होंने कई दिग्गजों के साथ अभिनय किया है। इसके अलावा वह अब तो कई रेस्टोरेंट्स की भी मालकिन है। मगर चर्चा वह अपने न्यू लुक के कारण बटोर रही हैं। उन्हें मुंबई में एक जगह स्पॉट किया गया। जहां उनके नए हेयरस्टाइल ने तो लोगों का ध्यान खींचा ही। उनकी सर्जरी पर दोबारा बातें शुरू हो गईं। याद हो तो फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर लॉन्च पर मौनी रॉय का माथा सुर्खियों में था। सूजे हुए होंठ के अलावा उनके माथे पर कुछ लाइन्स दिख रह थीं, जो देखने में अजीब लग रही थीं। हर किसी ने पूछा कि ये क्या है और क्यों है। कुछ यूजर्स ने तो दावा किया था कि इन्होंने सर्जरी करवाई है और उसी का नतीजा है। काफी आलोचना का शिकार हुईं तो अगली बार उन्होंने उसे छिपाने के लिए बड़े से मांग टीके का सहारा लिया। मौनी रॉय का नया लुक वायरलअब मौनी रॉय ने अपनी हेयरस्टाइल ही बदल ली। वह सफेद रंग की फ्रॉक में दिखाई दीं। और साधना कट से उन्होंने अपनी सर्जरी के निशान भी छिपा लिए। अब ये देख फिर से लोगों का माथा ठनक गया। हालांकि वह लग तो इस लुक में खूबसूरत रही हैं। मगर उनकी सर्जरी पर ही लोगों की निगाहें टिकी रहीं। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए गए। मौनी रॉय के वीडियो पर लोगों का रिएक्शनमौनी रॉय को देख एक यूजर ने लिखा, 'गलत सर्जरी के निशान को इस हेयरस्टाइल से छिपाने की कोशिश हो रही है।' एक ने लिखा, 'सर्जरी से चेहरा टेढ़ा हो गया है।' एक ने लिखा, 'अच्छी खासी तो थी। सर्जरी से चेहरे की वाट लगा ली।' एक ने लिखा, 'राखी सावंत 2।' एक ने लिखा, 'कुछ दिनों के बाद ये राखी सावंत जैसी दिखने लगेगी।' एक ने लिखा, 'ये जितनी सुंदर पहले लगती थी, उतनी ही बुरी अब ये लगती है।'
You may also like
Tata Altroz Facelift Launch on May 22: Here's What to Expect
Jokes: मां- तू कितने साल की लड़की से शादी करेगा...
Chanakya Niti: महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना अधिक होती है इन 3 कामों की इच्छा.. फिर भी नहीं होती संतुष्ट ⤙
मुश्किल वक्त में याद रखें चाणक्य नीति की 5 बातें, हर राह हो जाएगी आसान' ⤙
SBI FD Interest Rate Cut: फिर भी मिलेगा आकर्षक ब्याज, 1 लाख जमा करने पर 24,604 रु. की कमाई