Next Story
Newszop

Weight Gain : गोलगप्पे खाने से सच में बढ़ता है वजन? 90% लोग अनजान हैं इस वजह से

Send Push
Weight Gain : गोलगप्पे खाने से सच में बढ़ता है वजन? 90% लोग अनजान हैं इस वजह से

News India Live, Digital Desk: गोलगप्पा भारत का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। इसे पानीपुरी भी कहा जाता है। गोलगप्पे का सेवन देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब किया जा रहा है। इसका तीखा और मसालेदार स्वाद लोगों को आकर्षित करता है। आलू मसाला और मसालेदार पानी से भरी छोटी-छोटी कुरकुरी पूरियों को देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे को अक्सर फैट-फ्री फास्ट फूड माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसमें कैलोरी और तेल की भी अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ कामिनी सिन्हा ने न्यूज18 को बताया कि गोलगप्पे को आटे या सूजी से बनाया जाता है और तेल में तला जाता है। इसके पानी में मसाले, पुदीना, इमली और अन्य चीजें डाली जाती हैं। इसके भराव में आलू, छोले, मटर, दही, पुदीना आदि सामग्री शामिल हैं।

गोलगप्पों में एक साथ बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, खासकर जब उनमें मैदा की पूरियां डाल दी जाती हैं। ये पूरियां तेल में तली जाती हैं, इसलिए इनमें कैलोरी बहुत अधिक होती है। यदि आप बहुत अधिक गोलगप्पे खाते हैं, तो आप अनजाने में अधिक कैलोरी का सेवन कर लेते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है। ऐसे में ज्यादा गोलगप्पे नहीं खाने चाहिए।

आहार विशेषज्ञ ने कहा कि गोलगप्पे बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है। जब पूरियों को तेल में तला जाता है, तो वे तेल को सोख लेती हैं, जिससे उनमें अधिक वसा और कैलोरी जुड़ जाती है। खासकर अगर गोलगप्पे अधिक मात्रा में खाए जाएं तो यह वसा शरीर में जमा होकर वजन बढ़ा सकती है। गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाले मसालों और नमक का अधिक सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे अस्थायी रूप से वजन बढ़ सकता है। हालाँकि, अधिक नमक खाने से उच्च रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

अब सवाल यह है कि गोलगप्पे खाने का सही तरीका क्या है? इस पर विशेषज्ञ ने कहा कि गोलगप्पे सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए। अधिक खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। कोशिश करें कि गोलगप्पे में ज्यादा तेल या नमक का इस्तेमाल न करें। इसे सादे पानी या दही के साथ खाएं, ताकि स्वाद बरकरार रहे और कैलोरी की मात्रा भी नियंत्रित रहे। स्ट्रीट फूड की जगह घर पर गोलगप्पे बनाना बेहतर है। घर पर आप इसे ताजा और स्वस्थ सामग्री से बना सकते हैं, जिससे कैलोरी कम होगी और अधिक पोषण मिलेगा। इसके अलावा अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो पानी पूरी खाने से बचें।

Loving Newspoint? Download the app now