पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले दौर की 121 सीट पर कल यानी 6 नवंबर को वोटिंग है। इन 121 सीट में से 6 पर सुबह 7 से शाम 5 बजे और बाकी 115 सीट पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने तय किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सभी पोलिंग बूथ पर सुबह 5 बजे मॉक पोल कराया जाएगा। जिसके बाद ईवीएम और वीवीपैट सील कर दिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले ही बताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 1000 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। सरकारी स्कूलों के अलावा गेटेड सोसायटी में भी चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ बनाए हैं। तमाम पोलिंग स्टेशन को मॉडल बनाया गया है।
तैयार हो जाइए लोकतंत्र के इस त्यौहार में हिस्सा लेने के लिए✨
— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 5, 2025
जानिए, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में किन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।
🗓️ पहले चरण की मतदान तिथि: 06 नवम्बर, 2025 (गुरुवार)#BiharElections2025 #LoktantrKaTyohar #ECI pic.twitter.com/9xsEQJYxEO
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले दौर की वोटिंग 18 जिलों में होनी है। ये जिले हैं पटना, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, बक्सर, मुंगेर, भोजपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, सीवान, दरभंगा, सारण, गोपालगंज, समस्तीपुर और वैशाली। पहले दौर में 19 सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। जबकि, 102 सीट सामान्य हैं। बिहार विधानसभा की जिन 121 सीट पर गुरुवार को वोटिंग होनी है, उनमें कुल 1314 उम्मीदवार हैं। इनमें से 1192 पुरुष और 122 महिलाएं हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर में 3.75 करोड़ वोटर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इनमें 1.98 करोड़ से ज्यादा वोटर पुरुष और 1.76 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर में 758 थर्ड जेंडर के भी वोटर हैं। वहीं, 1 लाख के करीब सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल बैलट भी इसी दौर में होंगे। पहले दौर की वोटिंग में 80 साल से ज्यादा उम्र के 524687 और 100 साल से ज्यादा उम्र के 6736 वोटर भी हैं। जबकि, दिव्यांग वोटरों की संख्या 3.22 लाख है। पहले दौर में 737765 वोटर पहली बार के वोटर हैं। वहीं, 18 से 40 साल की उम्र के वोटरों की संख्या 1.96 करोड़ है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 47476 है।
The post Bihar Assembly Election First Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग गुरुवार को, जानिए इससे जुड़ा एक-एक आंकड़ा appeared first on News Room Post.
You may also like

'अशोक गहलोत गांधी खानदान में नंबर बनाने में लगे हैं' राहुल गांधी के आरोपों पर यह क्या कह गए सतीश पूनिया

रांची में ड्रग्स रैकेट का खुलासा, 23 साल की सेजल समेत चार गिरफ्तार, 28 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

करूर भगदड़ पर डीएमके और टीवीके आमने-सामने, इलंगोवन बोले-सच उजागर होने का डर क्यों?

राहुल गांधी के पास 'वोट चोरी' के पर्याप्त सबूत: मंत्री प्रियांक खड़गे

51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया परमार्थ अरैल संगम घाट




