अगली ख़बर
Newszop

Swami Chaitanyanada Arrested: आखिरकार दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद, आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बनाता था निशाना

Send Push

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने यूपी के आगरा स्थित एक होटल से स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के एक प्राइवेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की कई छात्राओं ने पुलिस को बताया है कि चैतन्यानंद ने उनका यौन उत्पीड़न किया। 4 अगस्त को स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद से ही चैतन्यानंद फरार था। उसकी लोकेशन आगरा में मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम चैतन्यानंद को ताजनगरी में तलाश रही थी।

चैतन्यानंद के खिलाफ 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को ये भी बताया है कि उनके कॉलेज में कुछ संकाय और प्रशासनिक कर्मचारी भी चैतन्यानंद की मांगों को मानने का दबाव डालते थे। चैतन्यानंद को पार्थसारथी नाम से भी पहचाना जाता है। वो स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु है। चैतन्यानंद दिल्ली के वसंत कुंज में प्राइवेट इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का पूर्व निदेशक है। चैतन्यानंद के बारे में जांच करने पर दिल्ली पुलिस को ये पता चला कि उसने खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और स्कॉलरशिप के तहत मैनेजमेंट डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही छात्राओं को निशाना बनाया। छात्राओं ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि चैतन्यानंद ने यौन उत्पीड़न किया, गाली-गलौज की, वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे।

image

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को ये भी पता चला है कि निजी मैनेजमेंट कॉलेज में कई महिला स्टाफ के जरिए चैतन्यानंद ने पीड़ित छात्राओं को भेजे वाट्सएप मैसेज वगैरा डिलीट कराए। दिल्ली पुलिस ने जब इंस्टीट्यूट पर छापा मारा, तो बेसमेंट से चैतन्यानंद की वोल्वो कार भी मिली थी। इस कार में दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट थी। इस मामले में चैतन्यानंद के खिलाफ अलग से एफआईआर लिखाई गई है। वहीं, मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चलाने वाले श्री शारदा पीठम् शृंगेरी आश्रम ने भी चैतन्यानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आश्रम का कहना है कि चैतन्यानंद अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। उनका कहना है कि इसी वजह से इंस्टीट्यूट से उसे हटा दिया गया था।

The post Swami Chaitanyanada Arrested: आखिरकार दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद, आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बनाता था निशाना appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें