अगली ख़बर
Newszop

Pakistan: इस्लामाबाद में कार में हुआ बम धमाका, 12 लोगों की मौत, कई घायल, मची अफरा तफरी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़े धमाके की खबर है। जानकारी के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था की आस पास का इलाका दहल उठा। खबरों के अनुसार, यहां आज एक जिला अदालत के बाहर धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि ये धमाका भी एक कार में हुआ है।

खबरों के अनुसार, इस धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल होने की जानकारी दी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। धमाके के बाद इस्लामाबाद में अफरा तफरी मच गई है। लोग इधर-उधर भागने लगे।

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को दक्षिण वजीरिस्तान के वाना कैडेट कॉलेज पर हमला हुआ था। इसमें एक कार बम और कई आत्मघाती हमलावर शामिल थे। सुरक्षा बलों ने दो हमलावरों को मार गिराया था। वहीं तीन को अंदर ही घेर लिया।

pc- thelallantop.com,abp news

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें