इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आज अबू धाबी में खेले जाने वाले एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में ओमान के खिलाफ खेलेगी। रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा। वैसे आज होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास दो अहम विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर होगा।
फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के इविन लुईस और इंग्लैंड के फिल साल्ट के नाम दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 18 पारियों में अब तक 46 छक्के जड़ चुके हैं, उन्हें 50 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 4 और छक्कों की जरूरत है, यदि वह ओमान के खिलाफ ये चार छक्के लगा देते हैं, तो वे सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
वर्तमान में यह रिकॉर्ड इविन लुईस के पास है, जिन्होंने 20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके साथ ही छक्कों की रफ्तार के मामले में भी अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका है, उन्होंने 46 छक्के लगाने के लिए अब तक 305 गेंदों का सामना किया है, फिल साल्ट ने 320 गेंदों में 50 छक्के जड़े थ, अगर अभिषेक ओमान के खिलाफ 14 गेंदों के अंदर 4 छक्के लगा देते हैं, तो वे सबसे कम गेंदों में 50 छक्के पूरे करने का नया विश्व रिकॉर्ड बना देंगे।
pc- espncricinfo.com
You may also like
जब किन्नर मांगे पैसे तो` कह दे बस ये शब्द इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत
अंबानी से भी बड़े बिजनेसमैन` हैं संतरे की गोली वाले ये बाबा, पूरी खबर पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान
जिस संत की आंखें नहीं, सोचिए उनके कितने पाप.. चंद्रशेखर आजाद ने रामभद्राचार्य पर साधा निशाना!
झारखंड में 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हो सकती है भारी बारिश!
'हिंदू-मुसलमान कुछ नहीं होता' कहने वाली हिंदू Insta इन्फ्लुएंसर को यूट्यूबर मेराज ने इस्तेमाल करके छोड़ा, रोते-रोते Video बनाई: बोली- लोग समझाते थे ये जिहादी है!