इंटरनेट डेस्क। भारत की और से पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की और से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में भी इसका आयोजन हुआ तो सीएम सहित कई नेता मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य भी थे। ऐसे में एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें तिरंगे से उनको पसीना पोंछता देखा जा रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए सफाई दी और कहा की वो तिरंगा नहीं था।
बालमुकुंद ने बताया कांग्रेस की चाल
बालमुकुंद आचार्य से तिरंगे से मुंह पोंछने वाले वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो बीजेपी नेता ने कहा, तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के विजय और वीर सेनाओं की जीत के लिए निकाला गया। यह एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा थी, लेकिन कांग्रेसियों ने इस पर भी राजनीति शुरू कर दी, उन्होंने कहा कि एक वीडियो को काट-छांट कर चलाया जा रहा है कि मैंने तिरंगे से पसीना पोछा है।
क्या कहा विधायक ने
विधायक ने कहा की उनकों किसी ने यह सफेद और हरे रंग का कपड़ा पकड़ा दिया जिसे मैंने माथे से लगाया और चूमा, लेकिन फिर भी कई लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे भी यही कहा की यह वीडियो कांट छाटकर बनाया गया है। उन्होंने इसकों लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
You may also like
आत्मनिर्भर भारत की सोच से जन्मा आकाशतीर... जिसने पाक के ड्रोनों को कर दिया बेअसर...
FD में निवेश का सुनहरा मौका, 3 लाख पर कमाएं 21,000 रुपये तक का ब्याज!
इंडियन बैंक की नई FD स्कीम: 444 दिन में 5 लाख पर 48,935 रुपये तक का ब्याज!
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: DA 58% तक बढ़ा, सैलरी में 10,440 रुपये की उछाल!
कांग्रेस ने कहा - पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई का राजनीतिक लाभ उठाने की कर रहे हैं कोशिश