जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की परन्तु केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी, जो कांग्रेस सरकार द्वारा 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार व 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार से भी कम था।
बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई परन्तु आज इस बजट वर्ष के 6 महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल 2 लाख कनेक्शन जारी होंगे। यह भाजपा की झूठ उजागर करता है।
क्या भ्रष्टाचार की नीयत के कारण ही जल जीवन मिशन फेल हो रहा है?
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि अब यह सामने आया है कि इस योजना को लागू कर रहे पीएचईडी विभाग के 6 एडिशनल चीफ इंजिनियर, 3 सुप्रिटेंडेंट इंजिनियर, 17 एक्सिएन को केवल इसलिए लम्बे समय से एपीओ किया हुआ है और अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दिया हुआ है। इसकी वजह क्या है? क्या भ्रष्टाचार की इस नीयत के कारण ही भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन फेल हो रहा है?
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि 11 अक्टूबर को जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजस्थान आ रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि डबल इंजन सरकार में राजस्थान में जल जीवन मिशन की दुर्गति क्यों हो रही है?
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गायों की डकार पर टैक्स! पेड़ लगाओ, 60% छूट पाओ, जानिए ये अनोखा नियम कहां लागू हुआ
आराध्या को जन्म देने के बाद फूलकर गुब्बारा` हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजन
कृषि और किसान कल्याण विभाग का लक्ष्य देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है: शिवराज सिंह चौहान
जेसोवा दिवाली मेला 2025 : सीएम सोरेन बोले, जनसरोकार को सर्वोपरि रखें संस्थाएं
महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं