इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
शाहरुख़ ख़ान दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज़ में शुमार, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
AFG vs BAN 1st T20: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, यहां देखें Match Prediction और संभावित प्लेइंग XI
मस्जिद के बाहर विवादित पोस्टर लगाने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
अश्रुपूरित नेत्रों से मां भगवती को दी गई विदाई,नदी और तालाबों में किया गया प्रतिमा विसर्जित
Chanakya Niti बस रात तो सोने से` पहले करें ये काम पत्नी कभी तलाक नहीं मांगेगी