इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भरतपुर से सांसद संजना जाटव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती पर बड़ा भरोसा जताया है। राजस्थान की दो बड़ी महिला कांग्रेस नेताओं को शीर्ष नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान की इन दोनों महिला नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संजना जाटव को मध्य प्रदेश और पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।
आपको बता दें कि गत वर्ष सितंबर महीने में संजना जाटव को संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस आलाकमान की ओर से कई नेताओं को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रभारी नियुक्त किया है।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

सीएम योगी ने एफआईएच हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी का किया स्वागत, कहा- प्रदेशवासियों के लिए आह्लादित होने का क्षण

जिद्दी से जिद्दीˈ हल्दी के दाग कितने भी गहरे क्यों न हो इन 5 उपायों से मीट जाएगा नामोनिशान﹒

बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, गलत साबित होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, मृत्युंजय तिवारी का दावा

'अब और तेज होगी विकास की रफ्तार', एग्जिट पोल के नतीजों पर विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

ब्रिटेन पहुंचकर रहस्यमय तरीके से वापस अमेरिका लौटे भारत के 'टैंक किलर' अपाचे हेलिकॉप्टर, मुनीर के इशारे पर धोखा दे रहे ट्रंप?





