इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने कड़े शासन के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अब किम जोंग के देश उत्तर कोरिया को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार की एक रिपोर्ट में उत्तर कोरिया में विदेशी कंटेंट, खासकर लोकप्रिय साउथ कोरियन ड्रामा (K-Drama) जैसे शो शेयर करने वाले लोगों को मौत की सजा मिली है।
इसे उत्तर कोरिया में व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बढ़ते शिकंजे का हिस्सा बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार रिपोर्ट में दावा किया गया है साल 2014 के बाद से नई तकनीकों की सहायता से निगरानी और सख्त हो गई है।
साथ ही सजा भी और कठोर हुई है। उत्तर कोरिया में विदेशी टीवी शो शेयर करने जैसे अपराधों के लिए भी मौत की सजा दी जा रही है। इन पाबंदियों के कारण ही उत्तर कोरिया विश्व का सबसे प्रतिबंधित देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार की ये रिपोर्ट 300 से ज्यादा गवाहों और पीड़ितों के इंटरव्यू पर आधारित है, जिन्होंने देश से उत्तर कोरिया से भागकर आजादी पाई और यह बताया कि स्वतंत्रता को किस तरह कुचला जा रहा है।
PC:history.fandom
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर बड़ा अपडेट, अब 1 लाख से ज्यादा महिलाएं बाहर, मराठवाड़ा में आंगनवाड़ी सर्वे से हुआ खुलासा
'खेल और आतंक अलग हैं....' पहलगाम हमले में अपनों को खोने वाले परिवार ने भारत-पाक मैच का किया समर्थन
भारत ने नहीं माना था मध्यस्थता प्रस्ताव... पाकिस्तान ने सीजफायर पर ट्रंप के दावे की पोल खोली, जानें क्या कहा
इसराइल पर ग़ज़ा में जनसंहार का आरोप, जनसंहार होता क्या है? अब तक कहां-कहां हुई हैं ऐसी घटनाएं?
Bihar Election 2025: कांग्रेस का चुनाव आयोग पर फिर हमला, SIR की आड़ में 4 लाख नए वोटर जोड़े!