इंटरनेट डेस्क। इस बार करीब 2 महीने तक सक्रिय रहे मानसून की राजस्थान से विदाई होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार बढ़ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर मानसून की विदाई के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है। इसी प्रभाव से प्रदेश में तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने आज कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज से मानसून की विदाई का चरण भी आज से शुरू हो रहा था। हालांकि पश्चिमी क्षेत्र में 14 सितंबर से मानसून वापस लौटना शुरू हो गया। राजस्थान में मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के बहुत से जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है। आगामी कुछ प्रदेश में तापमान में इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
जयपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
वहीं राजधानी जयपुर में 26.3 डिग्री, पिलानी में 23.2 डिग्री, सीकर में 23.0 डिग्री, कोटा में 26.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.5 डिग्री, बाड़मेर में 25.0 डिग्री, जैसलमेर में 25.6 डिग्री, जोधपुर में 24.7 डिग्री, बीकानेर में 25.2 डिग्री, चूरू में 24.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.8 डिग्री, नागौर में 24.0 डिग्री, जालौर में 24.2 डिग्री, करौली में 25.5 डिग्री और दौसा में 26.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
प्रोपर्टी खरीदने वाले जरूर चेक` कर लें ये डॉक्यूमेंट नहीं तो गंवा बैठेंगे जीवनभर की पूंजी
सिर्फ 6 घंटो में शरीर` में भरी पड़ी गंदगी का कीजिये सुपड़ा-साफ़, सोने से पहले सिर्फ 1 गिलास, जरूर अपनाएँ और शेयर करे
10 रुपये का सिक्का असली` है या नकली? ये आसान ट्रिक आज़माइए और तुरंत पहचान लीजिए
यहां पत्नी के गर्भवती होते` ही पति कर लेता है दूसरी शादी जानिए चौंका देने वाली वजह
अर्जुन की छाल: डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपचार