इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय से एम फार्मा कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम ऑटो चालक ने दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
खबरों के अनुसार, लखनऊ निवासी छात्रा मथुरा में छाता क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से एम फार्मा कर रही है। पीड़िता एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बस से उतरी थी। यहां से छात्रा ने विश्वविद्यालय के लिए ऑटो बुक किया और चल दी। इसके बाद ऑटो चालक दिनेश निवासी गांव गौसना छात्रा को अपने गांव की ओर लेकर चल दिया।
शाहपुर गौसना पर राधे कोल्ड के बराबर वाले रास्ते पर जाने पर छात्रा को उस पर शक हुआ। इसका उसने विरोध किया तो ऑटो चालक उसे धमकाते हुए आगे फैक्ट्री के पीछे सुनसान स्थल पर ले गया। यहां पर उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद ऑटो चालक छात्रा को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता ने भाई को भी वारदात की जानकारी
इस बात की जानकारी छात्रा ने अपने भाई को दी। इससे पीड़िता के परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Jokes: बीवी पति के साथ मंदिर गई और मन्नत का धागा बांध के मन्नत मांगी, फिर हड़बड़ाई और धागा खोल दिया... पढ़ें आगे
CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Accident: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का बड़ा हादसा टला, जिस हॉट एयर बैलून में थे उसमें लगी आग, सुरक्षित निकाले गए, देखिए Video
Sharadiya Navratri 2025: नवरात्रों में 9 दिन लगाएं आप भी माता को अलग अलग भोग, मिलेगा विशेष पुण्य
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन: जानिए 10 प्रोटीन स्नैक्स जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए
जी-7 बैठक में अमेरिका ने उठाई मांग, रूस से तेल खरीदने पर लगे भारत-चीन पर शुल्क