बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद आज जिनेवा, स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित होने वाले 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री संतोष कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार के श्रम कल्याण, नीतियों और अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही वे दुनिया के अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे प्रयासों से भी परिचित होंगे। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मंत्री संतोष कुमार को अतिथि मंत्री के रूप में शामिल किया है। श्रम संसाधन सचिव दीपक आनंद भी मंत्री के साथ 4 से 6 जून तक सम्मेलन के दौरान आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। भारत ILO का चार सदस्यीय अग्रणी सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है।
You may also like
अब दर्द नहीं होगा बेबी... विभु राघवे की याद में अनेरी वजानी ने कही कचोटने वाली बात, अंतिम संस्कार में फूटकर रोईं
Jokes: एक आदमी शराब पीकर बस में चढ़ा और सीट पर बैठ गया, उसकी पास वाली सीट पर ही साधू बाबा बैठे थे उस आदमी को शराब के नशे में देखकर वे बोले... पढ़ें आगे..
Celebrity vacation : अनन्या पांडे का नियॉन बिकनी अवतार वायरल, क्रोएशिया वेकेशन में 'सनी' अंदाज़ से फैंस को किया दीवाना
विश्व पर्यावरण दिवस 2025: पर्यावरण के प्रति कितने जागरूक हैं भारतीय, इस विचित्र उदाहरण में मिलती है झलक
T20 Mumbai League 2025:मुंबई का क्रिकेट महा-संग्राम, पूरी जानकारी – टीमें, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग!