राजस्थान सरकार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की जयपुर यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। मंगलवार शाम वेंस के सामण में राजस्थानी संस्कृति से परिपूर्ण 45 मिनट का संगीतमय कार्यक्रम होगा। इसमें पारंपरिक लोकगीत 'केसरिया बालम आवोणी पधारो हरे देश' से स्वागत होगा और मांगणियार कलाकार 'सोने री धरती आठे, चांदी रो आसमान, रंग रंगीलो रस भरियो हरो राजस्थान' जैसे राजस्थानी गीतों से शाम को खास बनाएंगे।
सुबह ऐतिहासिक आमेर महल का करेंगे अवलोकन
सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक आमेर महल का अवलोकन करेंगे, जहां उन्हें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या में बरस-बरस मेरा इंदर राजा, सासूजी थाने बुलावे हंस हंस कर, सतरंगी थारो लहरियो जैसे राजस्थानी लोकगीत राजस्थानी धुनों पर प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही ढोलक और सारंगी की भी विशेष प्रस्तुति होगी।
34 राजस्थानी कलाकार 12 लोकप्रिय लोकगीत प्रस्तुत करेंगे
इस दौरान 34 राजस्थानी कलाकार 12 लोकप्रिय राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन पर पर्यटन विभाग साढ़े इक्कीस लाख रुपए खर्च करेगा, जिसके जरिए राजस्थानी संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।
You may also like
इस मंदिर में होती हैं महिलाओं के स्तन की पूजा और पूरी होती हैं लोगो की सभी मनोकामनाएं ι
सप्ताह के हर दिन का महत्व: जानें कौन सा दिन है शुभ और कौन सा अशुभ
हथेली पर 'X' का रहस्य: जानिए कैसे ये निशान बना सकता है आपको करोड़पति या डाल सकता है मुसीबत में ι
प्रेमानंद महाराज: 11 साल की उम्र में घर छोड़कर आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़े
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सा मनी प्लांट लगाना चाहिए. मनी प्लांट लगाते समय कभी न करें ये गलती ι