दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज़्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है। देशभर से आठ से ज़्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी आफ़ताब मुंबई का रहने वाला है। रांची में एक संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने देश भर के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज़्यादा जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने अलग-अलग जगहों से कुल 8 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले में दिल्ली स्पेशल सेल का कहना है कि पूरे मामले की जाँच और पूछताछ की जा रही है।
रांची से एक संदिग्ध गिरफ्तारझारखंड की राजधानी रांची के एक लॉज से एक संदिग्ध ISIS आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर राजधानी रांची में आतंकी कनेक्शन की तलाश में छापेमारी की है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से इस्लाम नगर निवासी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इसके एक आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत मिले थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद होने की भी खबर है।
रांची से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की पहचान अशहर दानिश के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे दिल्ली में दर्ज एक मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही, आतंकी संगठनों से उसके संबंधों की भी जानकारी ली जा रही है।
पुलिस पूरे इलाके की जाँच कर रही हैरांची पहले भी आतंकी नेटवर्क का गढ़ बन चुका है। शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस पूरे इलाके की जाँच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध के साथ कोई और तो नहीं था।
You may also like
ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, साल के सबसे बड़े मुकबले को मिस करेगा दिग्गज खिलाड़ी
Modi-Putin: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दी जन्मदिन की बधाई, दिसंबर में आ सकते हैं भारत
अर्जेंटीना की विश्व कप टीम में अभी भी जगह खाली, इन मुकाबलों में परखे जाएंगे खिलाड़ी
टीवीएस ने उतारी दमदार रेडर 2025: हैरान कर देंगे नए फीचर्स, स्पोर्टी-सेफ्टी और एडवांस इंजन वाली बाइक बनेगी युवाओं की पहली पसंद
राजस्थान में श्रीमाधोपुर के पास रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, बहाली का काम जारी