Next Story
Newszop

लखनऊ की हार से मुंबई की खुल गइ किस्मत? दिल्ली कैपिटल्स ने तो आईपीएल पॉइंट्स टेबल में मचा दी हलचल

Send Push

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को बुरी तरह हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एका क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 160 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाए। इस जीत के साथ डीसी के 12 अंक हो गए हैं, हालांकि अंक तालिका में उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। वे अभी भी दूसरे स्थान पर हैं। दूसरी ओर, एलएसजी 9 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत ने आईपीएल अंक तालिका के खेल को रोमांचक जरूर बना दिया है। दिल्ली की जीत से सबसे ज्यादा फायदा मुंबई इंडियंस को होता दिख रहा है। दरअसल, मैच में हार के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रन रेट माइनस में चला गया है, जबकि वह 5वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। आज उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। उनका नेट रन रेट प्लस रेंज में है, इसलिए यदि वे आज जीत जाते हैं, तो वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

image

नेट रन रेट के मामले में मुंबई इंडियंस पंजाब और बैंगलोर से बेहतर है।
नेट रन रेट के मामले में मुंबई इंडियंस पंजाब से बेहतर है और अंक तालिका में बैंगलोर उनसे ऊपर है। उनका नेट रन रेट +0.483 है, जबकि पंजाब किंग्स का रन रेट +0.177 और तीसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी का रन रेट +0.472 है। इतनी सारी जीत के साथ ऐसा लग रहा है कि यह टीम प्लेऑफ की दौड़ में पहुंच गई है। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत के खराब फॉर्म और उनकी खराब रणनीति से परेशान दिख रही है।

दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ दो जीत की जरूरत!
मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर एलएसजी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एलएसजी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वे 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सके। जवाब में दिल्ली ने आसान जीत दर्ज की। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली अगर दो मैच और जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now